हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का पर्व बहुत ही शुभ माना जाता है। यह त्यौहार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस खास दिन को सोना खरीदने का बहुत ही शुभ अवसर माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस वर्ष अक्षय तृतीया का त्यौहार 14 मई,2021 को मनाया जा रहा है।
यह त्यौहार विशेष रूप से मां लक्ष्मी को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी खुद धरती पर घूमने आती हैं।
विशेष तौर से मां लक्ष्मी की दिशा दक्षिण मानी जाती है। लेकिन, अक्षय तृतीया के दिन ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी विशेष रूप से ईशान कोण में आकर बैठ जाती हैं। यही वह विशेष दिन है जिस दिन आप मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पा सकते हैं।आइए जानतें हैं किन चीजों को आप घर ला सकते हैं? जिससे आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसे।
- मां लक्ष्मी की चरण पादुका- मां लक्ष्मी के पैर के निशान बहुत ही शुभ माने जाते हैं। मां लक्ष्मी के सोने व चांदी के चरण पादुका रखने से बहुत अच्छा फल मिलता है,लेकिन आपके पास चरण पादुका नहीं है, तो आप कोई भी साधारण पादुका ऑनलाइन मंगवा सकते हैं।इस चरण पादुका को आप ईशान कोण में रखें।
- कौड़ियां- मां लक्ष्मी के आठ स्वरूपों को बहुत ही ज्यादा प्रतिबद्ध तरीके से जाना जाता है। कौड़ियों को मां का प्रतीक माना जाता है। इस दिन आठ पीली कौड़ियां इस दिशा में रखें।
- एकाक्षी नारियल- एकाक्षी नारियल को मां लक्ष्मी का बहुत ही विशिष्ट रूप कहा गया है। इसके साथ ही पारद की लक्ष्मी इस दिशा में जरूर रखें। इनको पादेश्वरी भी कहा गया है।
- कच्छप- इस शुभ दिन इस दिशा में कच्छप जरूर रखें। ये किसी भी धातु का बना हो सकता है।नवरत्न कच्छप हो तो और भी अच्छा है। स्फटिक के बने कछुए सबसे ज्यादा शुभ माने जाते हैं।
- शंख- अक्षय तृतीया के दिन ईशान दिशा में दक्षिणावर्ती शंख रखें। शंख को लक्ष्मी मां का प्रतीक गया जाता है। खासतौर पर मोती शंख रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा घर की इस दिशा में ही सुमेरु श्री यंत्र रखें।
- बांसुरी- अक्षय तृतीया के दिन ईशान दिशा में बांसुरी जरूर रखें। इस दिन बांसुरी की पूजा का भी नियम माना गया है। इसके अलावा पीतल की घंटी भी रखें।
- मिट्टी का कलश- सबसे आखिरी वस्तु है मिट्टी का कलश। अक्षय तृतीया के इस दिशा में मिट्टी का कलश भी रखें।
अगर आप ये सारी चीजें घर में लाते हैं और इसकी स्थापना ईशान कोण में कर देते हैं, तो मां लक्ष्मी सदैव दक्षिण से ईशान की तरफ आती रहेंगी ।
ये भी पढ़े :
हनुमान के वो गुण जिससे कर सकते हैं आप अपने व्यक्तित्व का विकास
क्या कोरोना वायरस का कहर कम होने वाला है? जानें ज्योतिष शास्त्र के अनुसार
कौन थी माता पार्वती और भगवान शिव की तीन बेटियां, जानिए इसकी कथा