रक्षा बंधन का त्यौहार हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ये श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है और इसी के साथ श्रावण मास का अंत होता है। इस वर्ष ये दिन 22 अगस्त को पड़ रहा है। अगस्त का महीना शुरू होते ही सभी लोग इस पर्व के इंतज़ार में रहते हैं। रक्षा बंधन का त्यौहार भाई और बहन के स्नेह, एकता और एक दूसरे के प्रति उनके मान-सम्मान को दर्शाता है। इस दिन बहनें अपनी भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई अपनी बहनों को ये वचन देते हैं कि वो सदैव अपनी उनकी रक्षा करेंगे। भारत में इस त्यौहार की उतनी ही मान्यता है जितने भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता की। अगर खून का रिश्ता ना भी हो तो भी अगर कोई लड़की किसी लड़के के हाथ पर राखी बांधती है और उसे भाई मानती है तो वो लड़का सही मायनों में एक भाई होने का फ़र्ज़ अदा करता है। वो सदा ही अपनी बहन की रक्षा को तत्पर होता है। हर वर्ष राखी के साथ ये बंधन और भी मज़बूत हो जाता है। आइए जानते हैं रक्षा बंधन से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।
कौन-सा ग्रह ला रहा है आपके जीवन में हलचल, जन्म कुंडली देखकर जानें ग्रह दशा