जानें कब है नाग पंचमी (Nag panchami Date in 2021):
नाग पंचमी हर साल सावन के महीने में मनाया जाने वाला एक पर्व है। हिंदू पंचांग(Hindu calender) के अनुसार वर्ष 2021 में सावन का महीना 25 जुलाई(july) से 22अगस्त(August) तक है। इस महीने में भगवान शिव(bhagwan shiv) की पूजा का महत्व बताया जाता है।नाग देवता को समर्पित यह पर्व इस वर्ष 13 अगस्त 2021 को है। यह श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला यह त्योहार(festival) नाग देवता के साथ साथ भगवान शिव को भी समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की पूजा और रूद्र अभिषेक(rudrabhishek) करते हैं। नाग देवता का पूजन करने से राहु और केतु की अशुभता के साथ-साथ कालसर्प दोष(kalsarp dosh) से भी मुक्ति मिलती है।
राहु और केतु के शांति की उपाय (Rahu and Ketu ke upay)
सनातन धर्म में नाग पंचमी का विशेष महत्व(importance) है। इस दिन नाग देवता की विधिवत पूजा करने से ग्रहण दोष(grahan dosh), गुरु चांडाल योग(guru chandal yog), जड़त्व योग(jadatva yog), कालसर्प दोष इत्यादि से छुटकारा मिलता है। यह सभी दोष राहु और केतु के सहयोग से बनाए जाते हैं। ऐसे जातक जिनकी जन्म कुंडली(birth chart) में कालसर्प दोष मौजूद है, तो नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से उनके दोष दूर होंगे। मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान श्री कृष्ण(shri krishna) ने कालिया(kaliya nag) नामक नाग का संहार किया था। नाग पंचमी के दिन नाग देवता दूध से स्नान कर उनका पूजन किया जाता है।नाग पंचमी शुभ मुहूर्त
1.नाग पंचमी: 13 अगस्त 20212.प्रारम्भ पंचमी तिथि : 12 अगस्त, 2021 को 15:24 बजे से
3. समापन पंचमी तिथि : 13 अगस्त, 2021 को 13:42 बजे तक
4. पूजा मुहूर्त: 13 अगस्त 2021 को प्रात: 05:49 बजे से 08:28 बजे तक
5. पूजन अवधि: 02 घण्टे 39 मिनट
यह भी पढ़े-
Sawan 2021: बनी रहेगी भगवान शिव की अनुकंपा, सावन में भोलेनाथ को अर्पित करें ये चीजें |
|