myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Photo Gallery ›   Blogs Hindi ›   Palmistry effects hints planets significance

जानिए आपके हथेलियों में मौजूद ग्रहों के निशान, इनपर गोल चिन्ह का होना देता है क्या संकेत

Khyati Khyati myjyotish Expert Updated Sat, 31 Jul 2021 12:13 PM IST
जानिए आपके हथेलियों में मौजूद ग्रहों के निशान, इनपर गोल चिन्ह का होना देता है संकेत
1 of 11
हमारे हाथों की रेखाएं और इनपर मौजूद चिन्ह हमें हमारे जीवन में के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। ये हमारे स्वभाव से लेकर हमारा भाग्य पढ़ने तक में सक्षम होते हैं। ये व्यक्ति को उसके भूतकाल, भविष्यकाल और वर्तमान काल से जुड़ी हुई कई ऐसी चीजें बता सकते हैं जहां आमतौर पर हमारी नज़रें और हमारी सोच नहीं पहुंच पाती हैं। अगर आप ज्योतिष शास्त्र में निपुण होना चाहते हैं या इसकी बारीक जानकारियों को समझना चाहते हैं तो हस्तरेखा विद्या को समझना भी इसका एक अहम हिस्सा है।
यदि आप हाथ की रेखाओं और निशानियों को पढ़ने का ज्ञान हासिल कर लेते हैं तो आपके लिए अन्य कई चीज़ें बेहद सरल हो जाती है। ज़ाहिर सी बात है कि ये पूरी विद्या एक लेख में सीखना या सिखाना तो संभव नहीं है अपितु हम आपको इससे संबंधित कुछ छोटी-छोटी चीज़ें अवश्य ही सिखा सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि हमारी हथेलियों पर ग्रहों के निशान मौजूद होते हैं? जी हां! हम सभी की हथेलियों पर ये निशान होते हैं मगर इन्हें आप यूंही नहीं पहचान सकते। इन्हें पहचानने के लिए आपका ये जानना आवश्यक है कि कौन से ग्रह आपकी हाथों में किस प्रकार के दिखते हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कि आप ये पहचान कैसे कर सकते हैं।

जानें इस वर्ष के रक्षा बंधन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी
 

फ्री टूल्स

X