myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Photo Gallery ›   Blogs Hindi ›   Shiv Avatar sawan significance

शिव के प्रिय महीने सावन में जानिए शिव के अवतारों की महिमा

kumari sunidhiraj Myjyotish expert Updated Sat, 24 Jul 2021 01:10 PM IST
शिव अवतार
1 of 18

भगवान शिव की जड़ें पूर्व-वैदिक व आदिवासी काल से जुड़ी हैं, और शिव की आकृति जैसा कि हम आज उन्हें जानते हैं, विभिन्न पुराने गैर-वैदिक और वैदिक देवताओं का एक संगम है। जिसमें ऋग्वैदिक तूफान भगवान रुद्र भी शामिल हैं, जिनकी गैर-वैदिक उत्पत्ति भी हो सकती है,भगवान शिव एक एकल प्रमुख देवता है। शिव ब्रह्मांड के मूल आत्माहैं। शिव के कई दयालु और भयावह चित्रण हैं। परोपकारी रूप में, उन्हें एक सर्वज्ञ यानी की सब कुछ जानने वाले योगी के रूप में दर्शाया गया है, जो कैलाश पर्वत पर एक तपस्वी जीवन जीते हैं, साथ ही पत्नी पार्वती और उनके दो पुत्र, गणेश और कार्तिकेय के साथ एक गृहस्थ भी हैं। अपने उग्र रूप में, शिव अक्सर राक्षसों का वध करते हुए दिखे हैं। शिव को आदियोगी शिव के रूप में भी जाना जाता है, जिन्हें योग, ध्यान और कला का संरक्षण करने वाला देवता माना जाता है। भगवान शिव त्रिमूर्ति के विशाल देवताओं में से एक हैं। उन्हें "विनाशक" कहा जाता है, जबकि ब्रह्मा "निर्माता" हैं और भागवान विष्णु "रक्षक" हैं। बहरहाल, यहां भगवान शिव के बारे में जिस "विनाश" का उल्लेख किया गया है, वह सृष्टि का हठधर्मी विनाश नहीं है, बल्कि आंतरिक नकारात्मक मानवीय लक्षण, अपूर्णता और भ्रम से है। और यह "विनाश" फिर से सृष्टि का मार्ग प्रशस्त करता है। इसलिए, भगवान शिव को "रचनात्मक विध्वंसक" के रूप में वर्णित किया जा सकता है। भगवान शिव को लिंग के रूप में भी पूजा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव का लिंग रूप मार्च यानि फाल्गुन महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अस्तित्व में आया था। भोलेनाथ, महादेव, शंकर और कई अन्य नामों के रूप में प्रतिष्ठित, भगवान शिव ने कई उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कई बार अवतार लिया है। इस साल पावन महीने सावन से पहले आइये जानते है भगवान शिव के अवतारों के बारे में 

यहाँ करें क्लिक और जानें, कौन सी राशि के साथी देते हैं सम्बन्धों से अधिक धन को महत्व

 


 

फ्री टूल्स

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X