23 जुलाई को शाम 19:58 पर चंद्रमा का मकर राशि प्रवेश होगा और 25 जुलाई रात 22:48 तक चंद्रमा मकर राशि में ही गोचर करेंगे। इस कारण
शनि और चंद्रमा की युति बनाती है परेशानी का सबब हो सकती है. चंद्रमा एक शुभ
ग्रह है और प्रेम और इमोशन इसमें भरपूर होता है। इस कारण से जब भी चंद्रमा की स्थिति शुभ होती है तो हमें प्यार और भावनाओं में सुख की प्राप्ति होती ही है। चंद्रमा हमारा मन है ज्योतिष शास्त्र में इसे मन का कारक ही कहा गया है और जल तत्व पर इस का नियंत्रण होता है ऎसे में जल से जुड़ी वस्तुएं इससे प्रभावित होती हैं। चंद्रमा हमारे स्वभाव अर्थात हमारे मूड पर जबरदस्त असर डालने वाला ग्रह है. इसी के प्रभाव से कभी हम खुश तो कभी उदास भी हो जाते हैं. प्रकृति के भीतर मौजूद
इमोशन एवं जल तत्व पर चंद्रमा का असर देखने को मिलता है। प्रकृति में होने वाले बदलाव भी इसी द्वारा देखने को मिलते हैं।
शनि चंद्रमा युति
जब भी शनि और चंद्रमा एक साथ होते हैं तो ये योग शुभता में कमी का कारण बन जाता है। किसी न किसी कारण से मन में चिंता और बेचैनी का भाव बना ही रहेगा. इसलिए शनि चंद्र की युति को शुभ नहीं माना जाता है। 23 जुलाई को चंद्रमा के मकर राशि में जाने पर शनि चंद्रमा का युति होगा जो सभी राशियों पर अपना अलग-अलग प्रभाव डालेगा. आईये जानें कैसा रहेगा आप पर इसका असर।