साल के इस आखिरी चन्द्र ग्रहण से राशियों पर भी काफी प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं इस चन्द्र ग्रहण से कौन सी राशि कितनी प्रभावित होती है।
वृश्चिक राशि:- ये
चंद्र ग्रहण वृषभ और कृतिका नक्षत्र में लगेगा। इसीलिए इस राशि के लोगों के लिए ये चन्द्र ग्रहण ठीक नहीं रहेगा। वृश्चिक राशि और कृतिका नक्षत्र में जन्मे लोगों को इस दिन काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। वृषभ राशि के लोगों को इस दिन किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए।
इस राशि के लोग कोई भी कार्य शुरू करने से पहले उसपर अच्छे से सोच-विचार कर लें। इस दौरान वृषभ राशि के लोगों को यात्रा करने से बचना चाहिए और एकांत में रहना चाहिए।
मेश राशि:- चन्द्र ग्रहण के दौरान मेष राशि वालों को सावधान रहने की जरूत है। ग्रहण के दौरान यात्रा करने से बचें। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।इस राशि वालों के सामने भ्रम की स्थिति बन सकती है।भ्रम से बचने का प्रयास करना चाहिए।इस राशि वालों को अहंकार और वाणी दोष से भी बचना चाहिए। विवाद और तनाव के कारण हानि भी पहुंच सकती है।
ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी पढ़ते रहें। वृश्चिक और मेष राशि के अलावा कन्या, तुला और धनु राशि पर भी चंद्र ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा।
दरिद्रता से मुक्ति के लिए ज़रूरी है अपने ग्रह-नक्षत्रों की जानकारी, देखिए अपनी जन्म कुंडली मुफ़्त में