दीवाली के बाद 19 नवंबर को इस साल का आखिरी चन्द्र ग्रहण लगने वाला है। दीवाली 4 नवंबर को है,जिसके कुछ दिन बाद ही चन्द्र ग्रहण लगेगा। ये साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण होगा। इससे पहले 26 मई,2021 को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा था।
जब पृथ्वी की छाया सूर्य से आने वाले प्रकाश को अवरुद्ध कर देती है,तब चन्द्र ग्रहण लगता है। इसमें चंद्रमा पृथ्वी के उपछाया के नीचे आ जाता है, जिसके कारण आंशिक या पूर्ण चंद्र ग्रहण लगता है।
ज्योतिषियों के अनुसार भारत में ये चंद्रग्रहण नहीं दिखाई देगा। हालांकि कुछ पल के लिए भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश में ये चंद्र ग्रहण जरूर दिखाई पड़ेगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण के तौर पर दिखेगा। यह चंद्रग्रहण मुख्य रूप से अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया, उत्तरी यूरोप और अमेरिका में दिखाई देने वाला है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह चन्द्र ग्रहण वृषक राशि और कृत्तिका नक्षत्र में लगेगा।
भारत के समय के अनुसार 19 नवंबर को सुबह 11 बजकर 34 मिनट से चंद्रग्रहण लगना शुरू हो जाएगा। यह ग्रहण शाम को 5 बजकर 33 मिनट पर खत्म होगा। 19 नवंबर के दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि इसी दिन भागवान विष्णु ने मत्स्य का अवतार लिया था।
आपके स्वभाव से लेकर भविष्य तक का हाल बताएगी आपकी जन्म कुंडली, देखिए यहाँ