Logo

Women's Day 2022 LIVE Updates: अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिला दिवस पर जानें राशि अनुसार, महिलाओं के बारे में कुछ चौकाने वाले तथ्य

Deepa KalraDeepa KalraUpdated 08 Mar 2022 03:25 PM IST
Women's Day 2022 LIVE Updates: अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिला दिवस पर जानें राशि अनुसार, महिलाओं के बारे में कुछ चौकाने वाले तथ्य

Special Things

LIVE Womens Day (अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस) 2022 Updates in Hindi, भारतीय संस्कृति में हर लड़की को माँ लक्ष्मी का रूप कहा जाता है। एक तरफ महिलाओं को देवी की तरह पूजा जाता है ओर वहीं दूसरी तरफ कदम कदम पर अपनी पवित्रता का सुबूत देने के लिए, उनसे अग्नि परीक्षा मांगी जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में बताएंगे जिनका दिल गंगा की तरह पवित्र होता है। ये न केवल रूप से सुन्दर हैं बल्कि इनमें बहुत सारी अच्छाइयाँ हैं जो सभी को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं।  
चलिए आपको बताते हैं उन तीन राशियों की महिलाओं के बारे में, जो दिल की बहुत साफ़ होती हैं:-

मिथुन राशि 
इस राशि की महिलाएं अपने पार्टनर के प्रति बेहद ईमानदार होती हैं।  ये महिलाएं न केवल भावुक होती हैं बल्कि मन से बेहद कोमल ओर शांत स्वभाव की होती हैं। इस राशि की महिलाएं कभी प्रेम में धोखा नहीं देती। यह सबकी ख़ुशी साथ ले कर चलती हैं और सबको साथ जोड़े रखती हैं। 

मकर राशि 
इस राशि की महिलाएं मन की बहुत साफ़ होती हैं।  ये महिलाएं अपने दिल में कभी कोई बात नहीं छुपाती। ये पीठ पीछे किसी की बुराई नहीं करतीं और न ही कभी किसी को ठेस पहुंचाती हैं। ये महिलाएं अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए हर वो काम करतीं हैं जिससे वह कभी नाराज़ न हो। 

कुम्भ राशि 
कुंभ राशि की महिलाएं बेहद मेहनती होती हैं। वह कभी भी किसी का बुरा नहीं सोचती, ये महिलाएं रिश्ते निभाने के मामले में दिमाग से ज्यादा अपने दिल की सुनती हैं। इस राशि की महिलाएं अपने पार्टनर को हमेशा खुश रखती हैं और उनका बेहद सम्मान करती हैं। इनका प्यार वास्तव में बहुत सच्चा और पवित्र होता है।
महिला दिवस के दिन पुरुष अपनी ज़न्दगी में मौजूद महिलाओं को यह एहसास दिलाते की वह उनके लिए कितनी स्पेशल हैं। यदि आप भी उनमे से एक हैं जो आज के दिन अपनी पत्नी, बेटी, माँ, दोस्त एवं कोई अन्य महिला के लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ आइडियाज लेकर आये हैं। 

आज के दिन उनकी सराहना करें-
आज के दिन उन महिलाओं की पहचान करें जिनके लिए आप आभारी हैं। आपकी ज़न्दगी में जो कोई भी महिला खास है, आज के दिन अपने दिल के सारे जज़्बात उनके आगे रख दीजिये। यह उनके लिए सबसे ख़ास पल होंगे। 

महिलाओं को सशक्त बनाने में सहायता करें-
जब आप अपने जीवन में उन महिलाओं की पहचान कर लें जिनके लिए आप आभारी हैं, तो उनकी प्रेरणा बनें।  उनका सहयोग करें, उन्हें प्रेरित करें और आगे बढ़ने में सहायता करें।  ऐसा कर के आप उनका मनोबल बढ़ा सकते हैं और उनकी समस्यायों का समाधान भी कर सकते हैं। 

उनकी मदद करें- 
आज के दिन को थोड़ा अहम बनाने के लिए, आप उनके दैनिक कार्यों में उनकी सहायता करें।  अपनी माँ, पत्नी, बहन या बेटी कोई भी हो, उनकी सहायता करें।  ऐसा करने से आप उन्हें यह विश्वास दिला पाएंगे की आप उनके काम और मेहनत की कदर करते हैं और वह आपके लिए बहुत स्पेशल हैं।

जन्म कुंडली से जानिए अपना भाग्य और पाएं सफलता के आसान उपाय - अभी बनाएं फ्री 
महिला दिवस अवधारणाः 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को चिह्नित करने और महिलाओं की समानता के बारे में जागरूकता बढ़ाने, लैंगिक समानता में तेजी लाने के लिए मनाया जाता है।  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार सन् 1911 में मनाया गया था। दुनिया भर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों सहित शैक्षणिक संस्थान भी आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाएंगे।  कॉलेज और विश्वविद्यालय दिन को चिह्नित करने के लिए सार्वजनिक भाषणों, रैलियों, प्रदर्शनियों, कार्यशालाओं और विषयों व अवधारणाओं, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं और व्याख्यानों पर सेमिनार आयोजित करते हैं।

होलिका दहन पर पवित्र अग्नि में कराएं विशेष वस्तु अर्पित, होंगी माँ लक्ष्मी प्रसन्न
सबसे अमीर महिलाओं की इन राशियों को मिली बड़ी सफलता
भारत की 100 सबसे अमीर अरबपतियों की राशियों को पढ़ने से पता चलता है कि कर्क, वृश्चिक, कुंभ, मीन, सिंह, कन्या और मेष राशि देश की धनी महिलाओं की राशियाँ हैं. 100 अमीर भारतीय महिलाओं में से 52 या तो कर्क राशि, बिच्छू, मीन, कुंभ या सिंह थीं. यदि ज्योतिष शास्त्र में देखें तो इसमें मंगल का स्थान साहस और फैसले लेने में तेजी को दर्शाता है. अगर राशियों में मजबूत अमीर राशियों की बात करें तो सौ अमीर महिलाओं की एक रिपोर्ट में कई चीजों को देख पाते हैं और ग्रहों क खेल इसमें अपना विशेष महत्व दिखाता भी है. इस विश्लेषण में पाया कि मुख्य राशियों की कुल संपत्ति 2,72,540 करोड़ रुपये है. इस धन का 23 प्रतिशत राशि राशि में कर्क को 12 और वृश्चिक को 11% के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था. इन में इन दो राशियों का आधिपत्य काफी मजबूत रहा है सूर्य मंगल चंद्र का प्रभाव भी नेतृत्व और कुशलता से कमाए गए धन की व्याख्या को अच्छे से दर्शाता है. महिलाओं में पूर्व पेप्सीको अध्यक्ष और सीईओ इंद्रा नूयी की राशि वृश्चिक है. 4,100 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ई की महिमा दतला सबसे अमीर कर्क राशि की हैं.

आप चेक कीजिये अपनी राशि - अभी बिलकुल फ्री 
शीर्ष 100 अमिर महिलाओं में मेष और कन्या राशियों का भी है कमाल 

शीर्ष 100 अमीर महिलाओं में से 16 प्रतिशत या तो कन्या या मेष राशि की महिलाएं हैं. 54,850 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर महिला रोशनी नादर मल्होत्रा कन्या राशि की है जबकि किरण मजूमदार शॉ 36,600 रुपये की संपत्ति के साथ दूसरी सबसे अमीर हैं. 20 प्रतिशत अमीर महिलाएं मीन या कुंभ थीं. 21,340 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ मुंबई स्थित फार्मास्युटिकल निर्माता यूएसवी की लीना गांधी तिवारी सबसे अमीर हैं जिनकी राशि मीन है. सौ अमीर महिलाओं में से 9 सिंह राशि की थीं और अंजलि सिंह 3,450 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर सिंह राशि की ही हैं. उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर, कर्क राशि धन की राशि प्रतीत होती है. अमीर व्यक्तियों की राशियों का अध्ययन किया और पाया कि सबसे अमीर व्यक्तियों ने कर्क, कन्या, मिथुन, मेष और मकर जैसी राशियों को स्थान मिला है. इस सूची में 10 प्रतिशत या उससे भी सबसे अधिक कर्क राशि के लोग थ. जब धन बनाने की बात आती है, तो निश्चित रूप से मेष राशि का स्वामी मंगल इसमें आगे होता है.

आप भी चेक कीजिये अपनी राशि - अभी बिलकुल फ्री 
स्टार्टअप और लीडरशीप में रही इन राशियों की धूम

राशि चक्र के संकेतों के अलावा, इस सूची में अमीर महिलाओं और स्टार्टअप से अमीर बनने वाली महिलाओं और पेशेवर प्रबंधकों के रूप में भी उनके स्थान का अध्ययन विशेष रुप से देखा जा सकता है. अधिकांश महिलाएं नेतृत्व एवं फार्मास्युटिकल क्षेत्र से आती हैं, हालांकि कपड़ा, परिधान और सहायक उपकरण और यहां तक कि स्वास्थ्य सेवा में भी बड़ा योगदान रहा है इनका. महिलाओं को परोपकार से जुड़े कार्यों में भी देखा गया है. महिला नेताओं का भी प्रभाव भी इस में दिखाई देता है जिसमें ममता बेनर्जी, समृति इरानी, सोनिया गांधी इत्यादि को शामिल किया जा सकता है. कुछ स्व-निर्मित सफलता की कहानियों में किरण शॉ सबसे ऊपर हैं, जबकि चेन्नई स्थित ज़ोहो कॉर्प की राधा वेम्बू, अरिस्टा नेटवर्क्स की जयश्री उल्लाल क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर आती हैं.  मुख्य राशियों में पेशेवर प्रबंधकों पर भी शोध किया जाए और नेतृत्व के दिखाती महिलाओं में इंद्रा नूयी  पेप्सिको और एचडीएफसी के रेणु सूद कर्नाड को महत्वपूर्ण स्थान मिलता है. कोटक महिंद्रा बैंक की शांति एकंबरम, एक्सिस बैंक की शिखा शर्मा और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस की विभा पडलकर भी मजबूत राशियों में शामिल हैं. स्टार्टअप्स में बायजू की दिव्या गोकुलनाथ 3,490 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ, नायका की फाल्गुनी नय्यर 5,410 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ और यूनिवर्सल स्पोर्ट्सबिज की अंजना रेड्डी 300 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ स्टार्टअप सूची में सबसे ऊपर हैं, इनकी राशियों में कर्क, मेष वृश्चिक का स्थान काफी आगे रहा है. 

क्या आपकी कुंडली में है स्टार्टअप के योग  - अभी चेक करें 
जानें इन 3 राशि के पुरुषों से होती हैं महिलाएं आकर्षित-

ज्योतिष के माध्यम से किसी भी व्यक्ति की पसंद, व्यक्तित्व, विशेषता, करियर, सम्बन्ध, धन, भविष्य आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है। और इन सब के आलावा एक चीज़ और है जिसके बारे में हमे जानने में काफी दिलचस्पी होती है, वो है हमारा पार्टनर। हर पुरुष यह जानना चाहता है की उसकी महिला मित्र उसकी तरफ आकर्षित है या नहीं।  
चलिए आज हम आपको बताते हैं की वह कौन सी 3 राशियां हैं जिनकी तरफ महिलाएं आसानी से हो जाती है आकर्षित-

मिथुन राशि
मिथुन राशि के पुरुष जातक महिलाओं के मामले में लकी होते हैं।  इन्हे अपने पार्टनर को मनाने के लिए ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। इनका आकर्षित व्यक्तित्व ही महिलाओं के लिए काफी होता है। यही नहीं मिथुन राशि के जातक, महिलाओं का ध्यान अपनी तरफ बहुत ही आसानी से खींच लेते हैं और यही कारण है की ये महिलाओं के दिल में अपनी जगह आसानी से बना लेते हैं।

सिंह राशि
इस राशि के पुरुषों का दिल  बहुत साफ़ होता है।  और साफ़ दिल वाले पुरुष महिलाओं को बहुत पसंद आते हैं। यह लोग बातें करने में बहुत तेज़ होते हैं।  जसिके करण महिलाएं इनसे बहुत जल्दी घुल-मिल जाती हैं। यह लोग बहुत फ्रेंडली नेचर के होते हैं, जिसके करण इनकी महिलाओं से दोस्ती आसानी से हो जाती है।

तुला राशि
इस राशि के पुरुषों की आँखों में एक अजीब सी कशिश होती है, जिसकी वजह से खूबसूरत लड़कियां इनकी तरफ बहुत जल्दी आकर्षित होती हैं। इस राशि के लड़के कईं तरह के किरदार निभाने में माहिर होते हैं। ये प्यार करने और निभाने में बहुत अच्छे होते हैं।

आप भी चेक कीजिये अपनी राशि - अभी बिलकुल फ्री 
चाणक्य के अनुसार महिलाएं होती है ज्यादा कर्तव्यनिष्ठ।

आज महिला दिवस के अवसर पर हम महिलाओं से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बतायेंगे। क्या कहते है चाणक्य महिलाओं के बारे में? चाणक्य कहते है महिलाएं पुरुषों से ज्यादा कर्मनिष्ठ होती है। चाणक्य महिलाओं को पुरुषों से कई मामलों में ज्यादा ताकतवर और संयमित मानते है। चाणक्य कहते है जो पुरुष महिलाओं को सम्मान नहीं करते है, वह कभी जीवन में सफल नही होते है। आइये जानते है कौन से है वह गुण जिनमे चाणक्य ने महिलाओं को हमेशा बेहतर बताया है।

चाणक्य एक कुशल नीतिज्ञ और शिक्षक थे। उनकी नीतियां और विचार आज भी जीवन से जुड़े हुए प्रतीत होते है। आज हम चाणक्य की महिलाओं से जुड़े कुछ विचार और नीतियां जानेंगे।

चाणक्य कहते है महिलाएं धन संचय होती है। चाणक्य कहते है धन की मालकिन पत्नी को बनना चाहिये। क्योंकि महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा धन संचय होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि महिलाएं वर्तमान के साथ साथ भविष्य की भी चिंता करती है। इसी कारण से वह धन का संचय बेहतर तरीके से कर पाती है। चाणक्य ने अपनी नीति में बताया है कि महिलाएं जरूरतों पर खर्च को प्राथमिकता देती है वही पुरुष वर्तमान में रहते है और सुख सुविधाओं पर ज्यादा खर्च करते है।

होलिका दहन पर पवित्र अग्नि में कराएं विशेष वस्तु अर्पित, होंगी माँ लक्ष्मी प्रसन्न
जैसे ही वर्ष समाप्त होता है, दुनिया में कुछ परिवर्तन देखे गए और उनमें से एक मुख्य रूप से 2021 में भारतीय महिला उपलब्धि हासिल करने वालों को समर्पित था। 2021 में भारतीय महिलाओं के समर्पण की प्रशंसा की जानी चाहिए और उनकी चुनौतियों को कभी भी कम नहीं आंका जाना चाहिए। हम बता रहे हैं ऐसी कुछ महिलाओं के ज्योतिष के बारे में जिन्होंने 2021 में अपने को विभिन्न क्षेत्रों में अलग पहचान दिलाई।

मेष राशि की जातक अंजू बॉबी जॉर्ज

एक सेवानिवृत्त भारतीय स्प्रिंटर अंजू बॉबी जॉर्ज को वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा वर्ल्ड एथलेटिक्स अवार्ड्स 2021 में 'वुमन ऑफ द ईयर' से सम्मानित किया गया। मंगल के घर में केतु के साथ सूर्य, बुध और चंद्र होने के कारण उन्हें भारत में खेल को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों के साथ-साथ अधिक महिलाओं को उनके नक्शेकदम पर चलने और सफल एथलीट बनने के अपने सपनों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने के लिए पहचाना गया।

जन्म कुंडली से जानिए अपना भाग्य और पाएं सफलता के आसान उपाय - अभी बनाएं फ्री
गुरजीत कौर पर मंगल और गुरु का प्रभाव

हॉकी स्टार गुरजीत कौर को तुला राशि में राहु के होने के कारण बहुत संकट देखने पड़े परन्तु, मंगल ग्रह का स्वयं के घर में गुरु के साथ होने के कारण अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के हॉकी स्टार्स अवार्ड्स 2020-21 में FIH महिला हॉकी प्लेयर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया।  वह एक भारतीय महिला फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं।  गुरजीत कौर एक डिफेंडर के रूप में खेलती हैं जिन्होंने हॉकी विश्व कप 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

जन्म कुंडली से जानिए अपना भाग्य और पाएं सफलता के आसान उपाय - अभी बनाएं फ्री 
मकर लग्न की जातक मिताली राज

 2021 में मिताली राज भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं। सूर्य, बुध, शुक्र व गुरु का एक साथ वृश्चिक राशि में होना ही कारण है की मिताली वनडे और साथ ही महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान हैं।

आप भी चेक करें अपना लग्न जन्मकुंडली से  - बिल्कुल  फ्री 
ममता बनर्जी पर मार्गी सूर्य का प्रभाव

ममता बनर्जी का जन्म सन् 1955 में 5 जनवरी को कलकत्ता में हुआ था। धनु राशि में सूर्य है और कर्क में गुरु जिसके फलस्वरूप भारत में लगातार तीन बार जीतने वाली देश की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री बनीं। धनु राशि में सूर्य और बुध का राहु के साथ होने के कारण उन्हें विपक्ष से टक्कर तो मिली लेकिन आख़िरकार उन्होंने 5 मई, 2021 को लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

 चेक करें अपनी जन्मकुंडली में सूर्य की स्तिथि  - बिल्कुल  फ्री 
फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ

1 दिसम्बर 1992 को बिहार के दरभंगा में जन्मीं फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ गणतंत्र दिवस 2021 की परेड में भाग लेने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनीं। उनका शनि और शुक्र स्वयं के घर में स्थित है। वह भारतीय वायु सेना की उस झांकी का हिस्सा थीं, जिसमें LAC- लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट, सुखोई -30 के मॉक-अप का प्रदर्शन किया गया था। राहु व सूर्य के एक साथ आठवें घर में होने के प्रभाव से उन्हें कई उतार चढ़ाव देखने पड़े।

होली पर वृंदावन बिहारी जी को चढ़ाएं गुजिया और गुलाल - 18 मार्च 2022
सुभद्रा कुमारी चौहान

16 अगस्त 1904 को तत्कालीन इलाहाबाद में जन्मी सुभद्रा कुमारी चौहान की 117वीं जयंती पर एक रचनात्मक डूडल बनाकर गूगल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। स्वयं की सिंह राशि के घर में सूर्य, राहु समेत बुध व शुक्र के साथ है। जन्म कुंडली में चतुर्ग्रही योग बनने के प्रभाव से वह एक भारतीय कार्यकर्ता, स्वतंत्रता सेनानी और कवयित्री थीं। साहित्य के पुरुष-प्रधान युग के दौरान उनके काम को राष्ट्रीय पहचान मिली।
इस राशि में जन्मी महिलाएं इन कार्य से हो सकती हैं कामयाब 
वर्तमान में भारी उथल-पुथल के समय में खुद को स्थापित करना एक महत्वपूर्ण समय है ऎसे में अगर महिलाएं  अपनी क्षमताओं को सही से जान सकें तो सफलताओं को पाने में देरी नहीं लगाएंगे. ऎसे में ज्योतिष हमें खुद को समझने में मदद कर सकता है, आईये जानें अपनी क्षमताओं को और रखें नई दुनिया में अपनी सफलता के अनेकों कदम 

मेष (21 मार्च से 19 अप्रैल)
मेष, एक अग्नि चिन्ह, जो भेड़ का प्रतीक है. मेशः बोल्ड, अविश्वसनीय रूप से जिद्दी और जो चाहते हैं उसे प्राप्त करने में प्रतिभाशाली हैं. यदि आप एक मेष राशि की हैं, तो आप प्रतिभा से मुकाम पा सकती हैं. मेष राशि, राशि चक्र में पहली राशि है, यह युवा ऊर्जा है जो आप चाहते हैं उसे पाने के लिए दृढ़ संकल्प के रूप में होती है. रॉबिन राइट शक्तिशाली क्षमताओं के साथ एक ऎसी शक्तिशाली हस्ती है. लेडी गागा कई पुरस्कार विजेता मल्टीटास्क क्षमता वाली या एम्मा वाटसन की नारीवाद के बारे में बोलने की क्षमता से संबंधित हो सकते हैं, जिससे दुनिया के अधिकांश लोग पीछे रह सकते हैं. तो आप भी अगर मेष राशि वा

अपनी राशि चेक कीजिये जन्मकुंडली से  - फ्री 
वृष (20 अप्रैल से 20 मई)
वृषभ एक पृथ्वी चिन्ह है जिसे बैल द्वारा दर्शाया जाता है. यह बहुत ही कामुक संकेत सुंदरता, भोजन और सभी चीजों का आनंद लेने वाली राशि है स्थिरता का आनंद लेते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि वे आलसी हैं ये मेहनती राशि है जो चाहती हैं उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. ऎसे में जरूरी है की लाइम लाइट से जुड़ा जाए और साथ ही कुछ रचनात्मक चीजों को पहचानें. वृष राशि पर प्रेम और सौंदर्य के स्वामी शुक्र का शासन है, वृषभ राशि वाली महिलाओं को चाहिए कि खुल कर बोलें क्योंकि आप दुनिया के विचारों को प्रभावित कर सकतें हैं. 

अपनी राशि चेक कीजिये जन्मकुंडली से  - फ्री 

मिथुन (21 मई से 20 जून)
मिथुन राशि, जुड़वा का प्रतिनिधित्व करती है. इस राशि में पैदा हुई महिलाओं में जादुई व्यक्तित्व होता है. दोनों पक्षों को एक स्थिति में देखने की उनकी क्षमता उन्हें कई प्रतिभाओं के साथ महान विचारक बनाती है. मिथुन की परिवर्तनशील प्रकृति भी उन्हें प्राकृतिक रचनात्मक बनाती है, इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि आप के लिए संचार से जुड़े या फिर कुछ कला से जुड़े काम में आगे बढ़ सकते हैं. प्रसिद्ध मिथुन महिलाओं में मर्लिन मुनरो और एंजेलिना जोली शामिल हैं.

होली पर वृंदावन बिहारी जी को चढ़ाएं गुजिया और गुलाल - 18 मार्च 2022
कर्क (21 जून से 22 जुलाई)
कर्क राशि जल तत्व हैं जो केकड़े के संकेत द्वारा दर्शाई जाती है और चंद्रमा द्वारा प्रभावित होती है. अत्यधिक भावनात्मक और अक्सर जटिल व्यक्तित्व भी होंगी. इनके लिए अच्छा होगा मनवाता से जुड़े कामों में आगे बढ़ा जाए  जैसा कि राजकुमारी डायना ने किया था वो भी इस से प्रभावित थीं. नेचर से जुड़ा जाए जल तत्व से जुड़ कर अच्छी सफलता को पा सकते हैं. एक साथ प्रेरणा के स्रोत के रूप में कार्य करना सफलता दिला सकता है. 

होलिका दहन पर पवित्र अग्नि में कराएं विशेष वस्तु अर्पित, होंगी माँ लक्ष्मी प्रसन्न - 17 मार्च 2022

सिंह (23 जुलाई से 22 अगस्त)
सिंह राशि सिंह द्वारा ही दर्शाई गई है अग्नि का प्रतिक बनता है.  इन्हें प्रकृति की साहसिक ताकतों के साथ गिना जाता है सिंह राशि जिस चीज में विश्वास करते हैं उसके लिए लड़ते हैं और कभी-कभी अजेय दिखाई देते हैं, जैसे मोनिका लेविंस्की के बिल क्लिंटन के कृत को सार्वजनिक रुप में लाना. सिंह में जन्मी महिला जन्म जात लीडर होती हैं. बाधाओं और पुरानी परंपराओं को तोड़ सकती हैं तो नेता बन सकती हैं, डाक्टर बन सकती हैं या संस्थान का निर्माण कर सकती हैं.

जन्म कुंडली से जानिए अपना भाग्य और पाएं सफलता के आसान उपाय - अभी बनाएं फ्री 
कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर)
कन्या राशि को विस्तार और पूर्णतावाद पर ध्यान देने के लिए जाना जाता है. पृथ्वी चिन्ह युक्त धैर्य और संतोष भी खूब है. स्वयं से अधिक, दूसरों और मानवता दोनों को पोषित करने वाली होती है. कन्या राशि महिला अपनी प्रतिभा को दूसरों को शिक्षित करने और दुनिया को बेहतर बनाने के लिए कोशिश करती है. कन्या राशि का विस्तार-उन्मुख स्वभाव, प्रकट करने की क्षमता और चीजों को सही करने की इच्छा के कारण अपने पर भी बहुत दबाव डाल सकती है. आप एनजीओ समाज सुधार, लेखन मनोचिकित्साशास्त्र इत्यादि में अच्छा कर सकती हैं. कन्या राशि महिलाओं में मदर टेरेसा और सोफिया लॉरेन शामिल हैं.

जन्म कुंडली से जानिए अपना भाग्य और पाएं सफलता के आसान उपाय - अभी बनाएं फ्री 

तुला (23 सितंबर से 22 अक्टूबर)
तुला एक वायु तत्व राशि है जो तराजू द्वारा दर्शायी जाती है, इसलिए ये सभी महिलाएं संतुलन खोजने में अग्रसर होती हैं.  इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि रंगमंच, फिल्म, मीडिया, चकाचौंध से जुड़े काम में अच्छी सफलता को पा सकती हैं. हालांकि, कई बार उतावले और अनिर्णायक हो सकते हैं, क्योंकि संतुलन हासिल करने के अपने प्रयासों में, टकराव से भी बचना चाहिए. यह सौंदर्य और प्रेम का प्रतिनिधित्व करती है. 

Related Puja

Kamala Mahalakshmi Anusthan for Business Growth
Growth in Ongoing Projects

Kamala Mahalakshmi Anusthan for Business Growth

Fri 05 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
338 devotees have booked this puja
Book Puja
Kamala Mahalakshmi Anusthan for Business Growth
Growth in Ongoing Projects

Kamala Mahalakshmi Anusthan for Business Growth

Fri 05 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
338 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

Suyash

Suyash

25/min₹5/min
Neelkanth

Neelkanth

22/min18/min
Astro Nikhilesh

Astro Nikhilesh

28/min₹5/min
Astro Triloki Nath

Astro Triloki Nath

28/min16/min
Brijesh Kumar

Brijesh Kumar

22/min₹5/min
View all
Kamala Mahalakshmi Anusthan for Business Growth
Growth in Ongoing Projects

Kamala Mahalakshmi Anusthan for Business Growth

Fri 05 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
338 devotees have booked this puja
Book Puja
Prem Vriddhi Anushthan: For the Strength and Stability of Relationships
Positive changes in love life

Prem Vriddhi Anushthan: For the Strength and Stability of Relationships

Fri 05 June 2026
Mangla Gauri Temple, Kashi Khand
Prasad Box
472 devotees have booked this puja
Book Puja
Shukra Grah Shanti Puja
Opportunities For Marriage May Arise.

Shukra Grah Shanti Puja

Fri 05 June 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
190 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure