
तालिबान का अफ़ग़ानिस्तान पर क़ब्ज़ा (15 दिन में चन्द्र-सूर्य ग्रहण)
26 मई को चंद्र ग्रहण और इसके पंद्रह दिन के अंतराल में 10 जून को सूर्य ग्रहण हुआ। इस खगोलीय घटना का सीधा असर अफ़ग़ानिस्तान पर देखने को मिला। ज्योतिषी मानते हैं कि एक पाग अर्थात् पंद्रह दिनों के मध्य में दो ग्रहण पड़ना शासक और प्रजा दोनों के लिए अहितकारी परिणाम देता है।अफ़ग़ानिस्तान में तालिबानी क़ब्ज़ा इस साल की सबसे निन्दनीय घटना हुई। ग्रहणों के बाद बुध ग्रह के 9 अगस्त को सिंह राशि में गोचर करते ही, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी 15 अगस्त को देश छोड़ने पर मजबूर हो गए और तालिबान द्वारा राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लेने के साथ ही अफगानिस्तान पर फिर से तालिबान की वापसी हुई। इस घटना के बाद से ही तालिबान संचालित अफगानिस्तान की जनता ने तालिबानी शासन से भयातुर होकर अपना देश त्यागना ज़रूरी समझा और कई आम नागरिकों को अपनी जान गँवानी पड़ी।
Connect with India's best astrologers




