Logo

Chandra Grahan 2021 LIVE Updates : आज लगने जा रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें इससे जुड़ी ख़ास बातें

Osheen Osheen Updated 26 May 2021 05:01 PM IST
Chandra Grahan 2021 LIVE Updates : आज लगने जा रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें इससे जुड़ी ख़ास बातें

Special Things

Chandra Grahan 2021 LIVE Updates : आज साल का पहला चंद्र ग्रहण है। यह चंद्र ग्रहण 3 घंटे के लिए पूरे विश्व में लगेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज ही के दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है। आज के चंद्र ग्रहण में अनुराधा नक्षत्र जो कि शनिदेव का नक्षत्र भी है। यह उसमें पड़ेगा और वृश्चिक राशि में चंद्रमा का गोचर रहेगा। इसके बाद साल का दूसरा और आखिरी ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, 26 मई के दिन दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर यह ग्रहण शाम 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। 
आज वर्ष 2021 का पहला उपछाया ग्रहण लगने जा रहा है। भारत में ये उपछाया रूप से दिखेगा वहीं अन्य देशों में ये पूर्ण रूप से देखा जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस ग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष अनुसार उपछाया चंद्रग्रहण और सामान्य चंद्रग्रहण में अन्तर होता है। सूतक काल न होने के कारण किसी भी कार्य में कोई भी बाधा नहीं आएगी। इस वर्ष दो चंद्र ग्रहण देखे जाएंगे एक आज और एक 19 नवंबर 2021 को। 

कब और कहा दिखाई देगा ये चंद्रग्रहण ?



यह उपछाया चंद्र ग्रहण पूर्व पूर्वी एशिया, प्रशांत महासागर, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों और ऑस्ट्रेलिया से पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा। भारत में यह उपछाया चंद्रग्रहण के रूप दिखाई देगा, अनुमान ये भी है की यह शाम के वक्त भारत के पूर्वी हिस्सों में दिखाई दे सकता हैं। यहाँ चन्द्रमा सुर्ख लाल रंग का हो जाएगा, जिसे सुपर ब्लड मून कहा जाता है। 

क्या होता है उपछाया चंद्रग्रहण ?


जब पृथ्वी की वास्तविक छाया में चन्द्रमा की उपस्थिति नहीं होती, और चन्द्रमा उसकी छाया से ही बाहर निकल जाता है तब ऐसी स्थिति को उपछाया चंद्रग्रहण की स्थिति कही जाती है। यह वास्तविक चन्द्रग्रहण नहीं माना जाता है। इस ग्रहण में चन्द्रमा का आकर या रंग नहीं बदलता। इस दौरान केवल चन्द्रमा के आस पास एक धुंधली से छाया देखी जाती है। 

कब तक लगा रहेगा चंद्रग्रहण ?


ज्योतिष अनुमान अनुसार ये चंद्रग्रहण कुछ 5 घंटे तक दिखाई देगा। यह उपछाया चंद्रग्रहण आज दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर शामको के 7 बजकर 19 मिनट तक चलेगा। चंद्रग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर होता है, आज भी वैशाख पूर्णिमा तिथि है। वहीं सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दिन लगता हैं। 


इस ग्रहण का सूतक काल नहीं रहेगा मान्य


आज उपछाया ग्रहण होने के कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा। सामान्य रूप से चंद्रग्रहण के 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है और ग्रहण समाप्त होने के साथ ही अंत होता है। ये काल अशुभ काल माना जाता हैं, इस दौरान सभी शुभ कार्य वर्जित माने जाते है। परन्तु यह काल बुजुर्गों, बच्चों और रोगियों पर प्रभावी नहीं माना जाता है। 

क्या है ब्लड मून ?


ये तो आप जानते ही है कि जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो इस घटना को चंद्र ग्रहण कहते है। इस दौरान चंद्रमा की रोशनी छिप जाती है और सूर्य की किरणें पृथ्वी के वायुमंडल से टकराकर चंद्रमा पर पड़ती हैं जिस कारण यह चमकीला हो  जाता है। इस दौरान पृथ्वी चंद्रमा के संपर्क में धीरे-धीरे आती है तो चंद्रमा गहरे लाल रंग का हो जाता है। इस घटना को हम ब्लड मून या संपूर्ण चंद्र ग्रहण कहते है।

गर्भवती महिलाएं रखें खास ध्यान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष तौर पर सावधानी बरतनी चाहिए। कहते है कि जिस दौरान ग्रहण लग रहा हो उस वक्त उन्हें बाहर नहीं जाना चाहिए। नुकीली चीजों के इस्तेमाल से अपने आप को बचाना चाहिए और साथ ही साथ सूतक के वक्त किसी भी प्रकार का भोजन नहीं करना चाहिए।

ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का जाप करना चाहिए


मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय विशेष मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से ग्रहण का प्रभाव कम रहता है।

तमोमय महाभीम सोमसूर्यविमर्दन
हेमताराप्रदानेन मम शांतिप्रदो भव ॥

विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत
दानेनानेन नागास्य रक्ष मां वेधजादभयात॥

राशियों में ग्रहण का प्रभाव-


आज चंद्रग्रहण का प्रभाव वृश्चिक राशि में लगेगा। ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव इसी राशि में देखा जाएगा। आपसी मतभेद बढ़ेगे, मानसिक परेशानियां रहेंगी। इस अवधि में इस राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण से जुड़े मंत्रों का जाप करना चाहिए जिसे  ग्रहण के अशुभ प्रभावों को कम किया जा सकता है।

मेष राशि पर ग्रहण का प्रभाव  :


इस राशि के लोग धन निवेश से बचे, आर्थिक रूप से सचेत रहें। नौकरी में उथल - पुथल का सामना करना पड़ सकता है परन्तु अंत तक सब ठीक हो जाएगा। आज आपके सरकारी मामले सुलझ सकते हैं। 
वृषभ राशि पर ग्रहण का प्रभाव  :
इस राशि के लोगों को शारीरिक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में अशांति हो सकती है लेकिन संयम बनाए रखें और किसी को कठोर शब्द से ना बात करें। आज आप के रुके हुए कार्य में शुरू होंगे। 

मिथुन राशि पर ग्रहण का प्रभाव :


मिथुन राशि के लोगों में खर्चों में थोड़ी कटौती रहेगी और साथ ही धन लाभ भी बना रहेगा। अपने शत्रु पर सफलता मिलेगी। परिश्रम अधिक करने से सफल जरूर होंगे। 

कर्क राशि पर ग्रहण का प्रभाव : 


इस समय आप भगवान की भक्ति में ध्यान रखेंगे और मानसिक तनाव से बचेंगे। नौकरी या व्यापार में अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद हैं। आज आप ऊॅं शब्द का उच्चारण करते रहने से मन शांत रहेगा।

सिंह राशि पर ग्रहण का प्रभाव : 


आज ग्रहण आप के लिए अच्छे प्रभाव लेकर आएगा। यह समय आप के रिश्तों के लिए उत्तम है। व्यापार में सफलता मिलेगी। छोटे-मोटी आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आप नौकरी में सफलता मिलेगी।


कन्या राशि पर ग्रहण का प्रभाव : 

कन्या राशि को लोगों के लिए नौकरी में वृद्धि और स्थिरता प्राप्त होगी। धन संबंध में मजबूती रहेगी। धर्य से कार्य करें और साथ ही मेहनत अधिक करना पड़ेगा, लेकिन आमदनी कम ही रहेगी। हर तरह के कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

तुला राशि पर ग्रहण का प्रभाव

तुला राशि को जातक पर स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव रहेंगे और साथ ही धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि पर ग्रहण का प्रभाव :

आज आप को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए भगवान की भक्ति में लीन रहने की कोशिश करें सफलता अवश्य मिलेगी।

धनु राशि पर ग्रहण का प्रभाव

आप इस राशि के लोग अपनी वाणी पर जितना हो सके उतना नियंत्रण रखें, ये आप के लिए सही रहेगा और साथ ही अपने खर्चों पर भी नहीं तो आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और शत्रुओं पर विजय मिलेगी।

मकर राशि पर ग्रहण का प्रभाव

इस राशि के जातक में धन के लाभ रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और साथ ही संतान सुख मिलने की उम्मीद होगी। आज आप का भाग्य साथ देगा।

कुम्भ राशि पर ग्रहण का प्रभाव

आज आप के भाग्य में कष्टों को करना लिखा है। व्यापार में हानि होने की संभावना है, इसलिए कोई भी काम करने से पहले एक बार विचार जरूर करें और साथ ही मता को कष्ट मिलने के उम्मीद, लेकिन इन सब के बीच आपको भूमि, वाहन से लाभ मिलने की उम्मीद है।

मीन राशि पर ग्रहण का प्रभाव

इस राशि के जातक पर स्वास्थ्य खराब होने के संकेत है। वाद-विवाद होने से जहां तक हो सके बचें। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग बनेंगे।

यह सुपरमून क्यों कहलाता है ?

चंद्रमा का रंग सूर्य ग्रहण और सूर्यास्त का परिणाम है जो पृथ्वी के वायुमंडल में ग्रहण किए गए चंद्रमा की सतह पर प्रक्षेपित होता है। चंद्रमा अपने पूर्ण रूप से 220,000 मील (357,460 किलोमीटर) से अधिक दूर होगा। यह निकटता है, एक पूर्णिमा के साथ मिलकर, जो इसे सुपरमून के रूप में योग्य बनाती है, जिससे यह आकाश में थोड़ा बड़ा और अधिक चमकदार दिखाई देता है।

क्या दिल्ली-एनसीआर में दिखाई देगा चंद्रग्रहण?

नहीं, दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे महानगरों में आज का चंद्रग्रहण नहीं दिखेगा क्योंकि ग्रहण चरण के दौरान इन स्थानों पर चंद्रमा क्षितिज से नीचे होगा। अधिकांश देश को एक उपछाया ग्रहण से संतुष्ट होना होगा, जो कि नग्न आंखों से बहुत अधिक दिखाई नहीं देता है, जब चंद्रमा पृथ्वी के थोड़े छाया वाले क्षेत्र से गुजरता है ।

Related Puja

Mangal Grah Shanti Puja
Family relationships get harmonious

Mangal Grah Shanti Puja

Tue 17 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
393 devotees have booked this puja
Book Puja
Mangal Grah Shanti Puja
Family relationships get harmonious

Mangal Grah Shanti Puja

Tue 17 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
393 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

Tarot Romi

Tarot Romi

₹26/min₹5/min
Vedic Akhilesh Kumar

Vedic Akhilesh Kumar

₹45/min₹5/min
Astro Vaibhav Kumar

Astro Vaibhav Kumar

₹26/min₹5/min
Tarot Preeti

Tarot Preeti

₹26/min₹5/min
Astro Nikhilesh

Astro Nikhilesh

₹28/min₹5/min
View all
Mangal Grah Shanti Puja
Family relationships get harmonious

Mangal Grah Shanti Puja

Tue 17 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
393 devotees have booked this puja
Book Puja
Anusthan for Strengthening Planet Mercury and Attaining Success
Strengthen the Planet Mercury

Anusthan for Strengthening Planet Mercury and Attaining Success

Wed 18 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
463 devotees have booked this puja
Book Puja
Budh Grah Shanti Puja
Increase in positivity in life.

Budh Grah Shanti Puja

Wed 18 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
277 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure