शनि जयंती के दिन भूल कर भी न करें यह काम
शनि जयंती ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष शनि जयंती 30 मई को मनाई जाएगी, मान्यता है की इस दिन दान और पूजा पाठ का अत्यंत महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवन शनि का जन्मा अमावस्या के दिन हुआ था। इस दिन शनिदेव के पूजा अर्चना विधिवत की जाती है, जिससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है साथ ही साथ शनि दोष से मुक्ति प्राप्त होती है।
लेकिन शनि जयंती पर आपको कुछ बातों का ज़रूर ध्यान रखना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, शनि जयंती के दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। चलिए जानते हैं की शनि जयंती के दिन कौन-कौन से कार्यों को करना निषेध है।
शनि जयंती के दिन कभी भी कांच या लोहे की बनी चीजें को घर नहीं लाना चाहिए। ऐसा करने से शनि दोष लगता है।
इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा का महत्व है। इसलिए शनि जयंती के दिन पीपल के पत्ते तोड़ने से बचना चाहिए। साथ ही बेल की पत्तियां भी नहीं तोड़नी चाहिए।
समस्या आपकी समाधान हमारा, आज ही बात करें देश के प्रसिद्ध ज्योतिषियों से
मान्यता के अनुसार, सरसों का तेल, लकड़ी और काली उड़द का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। लेकिन शनि जयंती के दिन इन चीजों को खरीदकर घर नहीं लाना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं।
शनि जयंती के दिन बाल, नाखून आदि नहीं काटना चाहिए। इससे आर्थिक संटक का सामना करना पड़ सकता है।
शनि जयंती के दिन दान का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती हैं।
शनि जयंती पर शनि शिंगणापुर मंदिर में कराएं तेल अभिषेक
शनि जयंती के दिन शनिदेव के साथ-साथ हनुमान जी की भी पूजा का महत्व है। इस दिन हनुमान चालीसा करने से आप शनि के अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं।
इस दिन यदि कोई भगवान शनि की पूजा करते हैं तो ऐसे में पूरे दिन सात्विक भोजन करना चाहिए। साथ ही मांस-मंदिरा से भी दूर रहना चाहिए।
शनिदेव की पूजा करते समय कभी उनकी आंखों में नहीं देखना चाहिए। ऐसा करने से उनकी वक्री दृष्टि आप पर पड़ सकती है। उनकी पूजा करते वक्त हमेशा उनके पैरों की तरफ ही देखें। इससे उनका आशीर्वाद मिलता है।
ये भी पढ़ें
- Vastu Remedies: जानें घर में मौजूद किन वस्तुओं के कारण करना पड़ता है अनेक परेशानियों का सामना
- Name Astrology: इन चार अक्षरों के नाम वाले लोगों के पास होता है खूब पैसा
- Shani ki Mahadasha: जानें क्या हैं वह संकेत जो करते है शनि की महादशा की और इशारा
- Sunderkand Path: सुंदरकांड पाठ करने की विधि, नियम लाभ, टोटके ओर आवाहन और आरती
- jyotish Vidya: जानें छिपकली का शरीर पर गिरना देता है क्या संकेत
- Magh Purnima 2022 : माघ पूर्णिमा, सुख एवं सौभाग्य प्राप्त करने की पूर्णिमा