सावन का महीना महादेव की आराधना हेतु सर्वोत्तम माना जाता है। इस माह में विशेष रूप से जल , दूध एवं अन्य विशेष वस्तुओं से शिव का रुद्राभिषेक किया जाता है। सावन के महीने में महादेव की स्तुति बहुत फलदायी होती है। महादेव भोले है , वह अपने भक्तों की समस्त इच्छाओं को पूर्ण करते है। परन्तु महादेव की उपासना के समय सावधानी रखना बहुत आवश्यक होता है अर्थात यदि उनके पूजन में किसी गलत विधि का प्रयोग किया जाएं तो शिव शंकर क्रोधित भी हो सकतें है। आइये जानते है महादेव की आराधना में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
सावन माह में बुक करें शिव का रुद्राभिषेक , होंगी समस्त विपदाएं दूर
सावन में यह जरूर करें :-
- महादेव को भांग और धतूरा बहुत प्रिय होता है , इसलिए इस दिन उनकी उपासना के समय यह जरूर अर्पण करना चाहिए।
- सावन माह में स्वयं मिट्टी से शिवलिंग का निर्माण करना चाहिए एवं शिव का पूजन करना चाहिए।
- सावन के सोमवार के दिन दूध का दान करना बहुत लाभकारी होता है।
- पशु - पक्षियों को भोजन दान करना चाहिए।
- इस माह में गरीबों एवं जरूरतमंदों की धन - धान्य से सहायता करनी चाहिए , इस भोलेनाथ बहुत प्रसन्न होतें है।
समस्त इच्छाओं की पूर्ति के लिए श्रावण मास में कराएं रुद्राभिषेक - बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग
यह न करें :-
- इस माह में शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए।
- कोशिश करें की आप इस माह में पीतल के बर्तन में भोजन ग्रहण न करें।
- भगवान् शिव को केतकी का फूल अर्पण नहीं करना चाहिए।
- इस माह दूध से महादेव का अभिषेक किया जाता है। इसलिए इस माह दूध को फेखना नहीं चाहिए या किसी रूप में उसका नुकसान नहीं करना चाहिए।
- इस माह बैगन खाना वर्जित होता है।
यह भी पढ़े :-
वित्तीय समस्याओं को दूर करने के लिए ज्योतिष उपाय
साढ़े - साती के प्रकोप से बचाव हेतु सावन में करें यह सरल उपाय
Sawan 2020: जाने सावन माह से जुड़ी यह 3 मान्यताएं