सावन का महीना महादेव की आराधना के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। इस माह में भोलेनाथ से मांगी गई समस्त मनोकामनाएं शीग्र ही पूर्ण होती है। पर यह बहुत कम लोग जानतें है की यदि उन पर शनि के दुष्प्रभावों का प्रकोप है तो उनके लिए सावन का महीना इन प्रभावों से बचने का एक बहुत ही अहम मौका होता है।
सावन माह में बुक करें शिव का रुद्राभिषेक , होंगी समस्त विपदाएं दूर
शनिदेव का स्थान किसी भी व्यक्ति के जीवन में एक महत्वपूर्ण होता है। यदि शनि की शुभ कृपा व्यक्ति के साथ हो तो उसकी समस्त आशाएं पूर्ण होती है परन्तु यदि उनकी बुरी दृष्टि किसी पर हो तो उसे बरबाद होने से कोई नहीं रोक सकता। शनि देव के प्रभाव किसी भी व्यक्ति को पूर्ण रूप से नष्ट कर सकतें है। वह क्षण भर में ही एक हस्ते - खेलते व्यक्ति का जीवन दुखों के पहाड़ से भर सकतें है।
शनि देव का आशीर्वाद जिस व्यक्ति के साथ होता है उसे जीवन में सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता है। उनकी कुदृष्टि जितनी ही अशुभ है , उनका आशीर्वाद उतना ही शुभ। उनका हाथ जिसके सिर पर पड़ जाएँ उसे समस्त बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है।
समस्त इच्छाओं की पूर्ति के लिए श्रावण मास में कराएं रुद्राभिषेक - बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग
उपाय :
- सावन के महीने में पूर्ण विधि - विधान से शनिदेव का सरसों के तेल से अभिषेक करना चाहिए। माना जाता है की सरसों तेल के अभिषेक से महादेव बहुत प्रसन्न होतें है और अपने भक्तों की सभी इच्छाएं भी पूर्ण करतें है।
- जो कोई व्यक्ति साढ़े - साती की परेशानी से दुखी और है वह अपनी व्यथा से छुटकारा चाहता है , उसे सावन महीने में काले कपड़ें का दान जरुर करना चाहिए। काला कपड़ा शनिदेव को बहुत ही प्रिय होता है। इसलिए इसका दान भक्तों के लाभदायक होता है।
- सावन माह के शनिवार के दिन पान के पत्तें के साथ लोहे की कील , काले तिल , तिल का तेल और एक रूपया मंदिर में दान करना चाहिए। इससे शनि के बुरे प्रभाव समाप्त होतें है।
यह भी पढ़े :-
sawan 2020 : इन अचूक उपायों से बनेंगे बिगड़ें काम
Sawan 2020 : बाबा बैद्यनाथ के पूजन से पूर्ण होती है मनोकामनाएं
sawan 2020 : राशि के अनुसार सावन में किस प्रकार करें शिवोपासना