इस नकारात्मकता को दूर करने के लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं 5 ज्योतिषीय टोटके जिनको करने से पति-पत्नी के बीच की अनबन दूर हो सकती है।
1. वैवाहिक जीवन को आनंदपूर्ण बनाने के लिए रात्रि को पत्नी अपने पति के सिरहाने सिंदूर की रखें। सुबह पति के सुबह उठने के बाद पत्नी आधे सिंदूर को घर में गिरा दें। आधे सिंदूर से पत्नीयाँ अपनी मांग को भरे।
बिल्कुल इसी तरह पति भी पत्नी के सिरहाने कपूर रखें। सुबह के वक्त उसे जला दे। यह पति पत्नी के बीच लड़ाइयां खत्म करने का जबरदस्त टोटका है।
2. वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने और पति-पत्नी में प्यार बढ़ाने के लिए पत्नी अपने पति का नाम एक कागज़ पर लाल पैन से लिख कर "हं हनुमंते नमरु" मंत्र का जाप करने के दौरान उसे घर के किसी कोने में रख दें।
गुप्त नवरात्रि पर कराएं सामूहिक 1.25 लाख बगलामुखी मंत्रों का जाप , मिलेगा कर्ज की समस्या से छुटकारा - बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा : 12 - 21 फरवरी 2021
3. दाम्पत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए लाल कपड़े में मसूर, चंदन एवं पांच नारियल रखिए। क्लेश मुक्ति के लिए ईश्वर से पमनोकामना करें।
इसके बाद इस पोटली को गंगा में विसर्जित कर दें। ऐसा 11 मंगलवारों तक करने से दाम्पत्य जीवन में सुख आने लगता है।
4. वैवाहिक जीवन को यदि सुखमय बनाना है तो गेंदे के फूल पर कुमकुम मलकर इसे मंदिर में भगवान की प्रतिमा के सामने रख दें। इससे पति-पत्नी के बीच की अनबन शीघ्र समाप्त हो जाती है।
5. वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए विवाहित दम्पति रोज़ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें। इसका विशेष ध्यान रखें की आपसी रिश्ते में मिठास के लिए जल में गुड़ को भी थोड़ी मात्रा में मिला लें।
यह भी पढ़े :-
बीमारियों से बचाव के लिए भवन वास्तु के कुछ खास उपाय !
क्यों मनाई जाती हैं कुम्भ संक्रांति ? जानें इससे जुड़ा यह ख़ास तथ्य !
जानिए किस माला के जाप का क्या फल मिलता है