myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Ma lakshmi remedies for good will

यह कार्य करने से प्राप्त होगी मां लक्ष्मी की कृपा

Myjyotish Expert Updated 30 Jan 2021 08:20 PM IST
Ma lakhsmi
Ma lakhsmi - फोटो : Myjyotish
विज्ञापन
विज्ञापन
कलियुग में सबसे अधिक पूजा माँ लक्ष्मी की होती है। मां लक्ष्मी की कृपा से घरों में प्रसन्नता और सकारात्मकता का माहौल बना रहता है। वास्तुशास्त्र के दृष्टिकोण से कहें तो घरों में पॉजिटिव एनर्जी विद्यमान रहती है। सकारात्मक तरंगों से घरों के लोगों में ऊर्जा भरी रहती है। 

घर की महिलाओं मां लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं। जहाँ महिलाओं का सम्मान होता है और वह प्रसन्न रहती हैं उन घरों पर मां लक्ष्मी की कृपादृष्टि सदैव रहती है। यदि महिलाएं घरों में दैनिक किसी प्रकार का विशेष कार्य करें तो मां लक्ष्मी वहां सदैव निवास करती हैं। इन कार्यों से माँ लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। 

रात्रि में महिलायों को करने चाहिए यह कार्य:- 

रात्रि समय महिलाओं को घर के मंदिर में एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में रात को दैनिक दीपक जलाया जाता है उस घर में मां लक्ष्मी अपनी कृपादृष्टि रखती हैं। ऐसे घर के लोगों को मां लक्ष्मी की कृपा से धन की कमी कभी नहीं होती है। 

सोने से पहले अवश्य करें ये काम:- 

महिलाओं को रात्रि निद्रा से पहले अपने पूरे घर में कपूर का धुंआ कर देना चाहिए। ऐसा करने पर नकरात्मक ऊर्जा का नाश होता है और मां लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। शयन कक्ष में कपूर का धुंआ करने से पति और पत्नी के मध्य लड़ाई झगडे़ खत्म होते हैं और संबंधों में शांति का वास होता है। इससे अन्य परिवार जनों के साथ भी संबंध मधुर होते हैं। 

हमेशा करें बुजुर्गों का सम्मान:- आचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण जी के अनुसार जिन घरों में बुजुर्गों और का सम्मान होता है। उन घरों पर मां लक्ष्मी अपनी कृपा बनाए रखती हैं। सोने से पहले बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर और उनकी हर जरूरत के बारे में पूछकर ही अपने कमरे में सोने जाना चाहिए। ऐसा करने से घर का माहौल खुशहाल रहता है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है। 

कुम्भ 2021 में शिव शंकर को करें प्रसन्न कराएं रुद्राभिषेक, समस्त कष्ट होंगे दूर

इन स्थानों पर सोने से पहले करें रोशनी:- 

रात को सोने से पहले गृह स्वामिनी को दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दिया जलाना चाहिए। मान्यता है कि दक्षिण पितरों की दिशा होती है और इस दिशा से आकर ही वह परलोक से धरती पर आपको सुखी और संपन्न रहने का आशीर्वाद देते हैं। यदि दीया जलाना संभव न हो तो इस दिशा में एक बल्ब लगा दें और शाम को 7 बजे के बाद इस बल्ब को जला दें। ऐसा करने से पितर आप पर प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा आप पर बनी रहती है। 

खोया हुआ सामान:- 

कई बार देखने में आता है कि कुछ लोग आलस्य के कारण अपना  सामान बिखरा हुआ छोड़कर रात में सो जाते हैं। ऐसा करने से बचें। ऐसा करने पर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और सुबह जब आप सोकर उठते हैं तो पूरे घर में नेगेटिविटी भी फैलेगी। 

मुख्य द्वार पर दें ध्यान:- 

देखने में आता है कि कुछ लोग देर रात परिवार के साथ घूम कर आने के बाद मुख्य द्वार पर ही जूते-चप्पल छोड़ देते हैं। यह बहुत ही अनुचित व्यवहार होता है। मान्यता अनुसार घर के मुख्य द्वार से होकर ही मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करती हैं। मां लक्ष्मी के रास्ते में जूते-चप्पल पड़े छोड़ देना बेहद अशुभ माना जाता है। इसलिए रात में सोने से पहले जूते-चप्पल किसी दूसरे स्थान पर रखकर मुख्य द्वार को एकदम साफ करके सोना चाहिए। 

यह भी पढ़े :-         

बीमारियों से बचाव के लिए भवन वास्तु के कुछ खास उपाय !

क्यों मनाई जाती हैं कुम्भ संक्रांति ? जानें इससे जुड़ा यह ख़ास तथ्य !

जानिए किस माला के जाप का क्या फल मिलता है

  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X