Janamashtami 2020 : जन्माष्टमी का पर्व पूर्ण भारत में बड़े ही धूम - धाम से मनाया जाता है। इस वर्ष जन्माष्टमी का त्यौहार 12 अगस्त बुधवार के दिन मनाया जाने वाला है। यह पर्व दो दिनों के लिए मनाया जाता है। जिसमें एक दिन विशेष तौर पर कृष्ण पुजारी एवं संत पूजन करते है वहीं दूसरी दिन समस्त श्रद्धालुओं द्वारा इस पर्व को मनाया जाता है। इस पर्व के दौरान सभी लोग एकसाथ मिलके कृष्ण के भजन गाते हैं। जन्माष्टमी के लिए भोजन एक महत्वपूर्ण हिस्सा है अर्थात इस दिन श्री कृष्ण को 56 भोग का विशेष प्रसाद अर्पण किया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी के पहले दिन भक्त रात भर उपवास करते हैं, और आधी रात को उपवास तोड़ते हैं।
जन्माष्टमी पर कराएं श्री कृष्ण का विशेष पूजन , होंगी समस्त अभिलाषाओं की पूर्ति
कृष्ण पूजन में अवश्य करें इन वस्तुओं का दान :
- दूध : इस दिन दूध के दान से समस्त रोगों का निवारण होता है।
- दही : दही का दान करने से नौकरी एवं व्यापार में आ रही रुकावटें दूर होती है।
- घी : घी के दान से धन सम्बंधित सभी परेशानियां दूर हो जाती है।
- शहद : श्री कृष्ण से सच्चे मन से मांगी गई सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
- नारियल पानी : नरियर पानी के दान से जीवन में सकारात्मकता का आगमन होता है।
- भूरा : भूरा दान करने से घर में वाद - विवाद की समस्या एवं पारवारिक कलह - कलेश समाप्त होता है।
- माखन : माखन के दान से त्वचा सम्बंधित कष्ट दूर होतें है।
- मिष्ठान : मिष्ठान के दान से घर का वातावरण शांत रहता है।
- धनिया पंजीरी : पंजीरी का दान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने का अचूक मार्ग माना जाता है।
यह भी पढ़े :-
वित्तीय समस्याओं को दूर करने के लिए ज्योतिष उपाय
अपनी राशिनुसार जाने सबसे उपयुक्त निवेश