myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Holi 2022: Know how to get benefits from the colors of Holi, Mata Lakshmi will be happy.

Holi 2022: जानें होली के रंगों से कैसे पाएं लाभ, माता लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न। 

Myjyotish Expert Updated 17 Mar 2022 11:26 AM IST
जानें होली के रंगों से कैसे पाएं लाभ, माता लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न। 
जानें होली के रंगों से कैसे पाएं लाभ, माता लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न।  - फोटो : google
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें होली के रंगों से कैसे पाएं लाभ, माता लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न। 


होली के त्योहार रंग,नृत्य और गान का त्योहार है। इसमें रंगों का खास महत्व रहता है। रंगों का हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। होली पर ज्योतिष और वास्तु के अनुसार करें रंगों का उपयोग तो बहुत हीं लाभ होगा।तो आइए जानते हैं ज्योतिष होली के रंगों के बारे में क्या कहता है।

ज्योतिष के अनुसार रंग:

रंगोली: होली के दिन होलिका दहन के आसपास और घर के बाहर रंगोली बनाने का प्रचलन है।होली का डांडा जहां गाड़ा जाता है वहां और घर के द्वार के बाहर और भीतर रंगोली बनाते हैं। रंगोली बनाने के लिए पीला,गुलाबी,हरा,और लाल रंग का उपयोग करें क्योंकि ये रंग मां लक्ष्मी को प्रिय है।इससे उनकी कृपा बनी रहेगी और घर का वास्तु दोष भी दूर होगा।

होली पर वृंदावन बिहारी जी को चढ़ाएं गुजिया और गुलाल - 18 मार्च 2022

गृह दोष दूर करने हेतु:

गृह दोष दूर कर घर में पॉजिटिव शक्ति बढ़ाने के लिए होली के दिन घर के बाहर हमें हल्के नीले,सफेद,पीले, नारंगी, क्रीम आदि लाइट रंगों का उपयोग करना चाहिए परंतु घर के भीतर हर कमरें और उसकी दीवारों का रंग तो वास्तु अनुसार हीं चयन करना चाहिए, क्योंकि रंगों का हमारे जीवन पर बहुत ज्यादा असर होता है। दीवारों के रंगों के अनुसार हीं घर के परदे, चादर और तकियों का रंग भी होना चाहिए। यदि आप इसका ध्यान रखते हैं तो आने वाली बहुत सारी परेशानियों से बच जायेंगे।

गृह दिशा: होली के दिन घर की दिशा के अनुसार गुलाल या रंगों का उपयोग करें । जैसे यदि आपका मकान पूर्वमुखी है तो लाल,हरा,गुलाबी, नारंगी रंग का उपयोग करें। इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी। यदि उत्तरमुखी भवन है तो आसमानी,पीला,और नीले रंग का प्रयोग कर सकते हैं।इससे घर में उन्नति और नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

होली पर बुरी नजर उतारने और बचाव के लिए काली पूजा - 17 मार्च 


कौन सा रंग पहने: होली के दिन सफेद रंग के कपड़े पहने जाते हैं क्योंकि यह चंद्रमा का प्रतीक है। सफेद रंग के कपड़े आपके अंदर विनम्रता और सहनशीलता लाते हैं। होली खेलने के लिए गहरे रंग के कपड़े का उपयोग न करें।

1.हरा: हरा रंग जहां माता दुर्गा और बुध ग्रह का रंग है वही यह माता लक्ष्मी का भी रंग है। यह रंग सौभाग्य का भी माना जाता है। प्राकृति का रंग हरा ही हैं।

2.लाल: लाल रंग माता लक्ष्मी का रंग है। यह मंगलकारी, सौभाग्य, उत्साह,ऊर्जा,हर्ष,सेहत और प्रसन्नता के साथ हीं पराक्रम का भी रंग है।लाल टीका शौर्य और विजय का प्रतीक है।

3.पीला: यह रंग ज्ञान और विद्या,सुख,शांति,धन, बुद्धि, समृद्धि, अध्यात्म,शिक्षा, धर्म और देवी देवताओं का रंग है।

4. गुलाबी: गुलाबी रंग को भाग्य, प्रेम और सौभाग्य का सूचक माना जाता है।इस रंग से सकारात्मक वातावरण बनता है।

5. केसरिया: यह धर्म,ज्ञान, त्याग, तपस्या और वैराग्य का रंग है। यह रंग शुभ संकल्प का सूचक है।यह वीरता, बलिदान का भी प्रतीक है।

अधिक जानकारी के लिए, हमसे instagram पर जुड़ें ।

अधिक जानकारी के लिए आप Myjyotish के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X