myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Holi 2022 Mahasanyog: The combination of Saturn and Venus will have an auspicious effect, 3 Raja Yogas will give prosperity

Holi 2022 Mahasanyog: शनि और शुक्र की युति का होगा शुभ असर, 3 राजयोग देंगे समृद्धि

Myjyotish Expert Updated 16 Mar 2022 10:57 AM IST
होली 2022 महासंयोग: शनि और शुक्र की युति का होगा शुभ असर, 3 राजयोग देंगे समृद्धि
होली 2022 महासंयोग: शनि और शुक्र की युति का होगा शुभ असर, 3 राजयोग देंगे समृद्धि - फोटो : google
विज्ञापन
विज्ञापन

होली 2022 महासंयोग: शनि और शुक्र की युति का होगा शुभ असर, 3 राजयोग देंगे समृद्धि


17 मार्च 2022 को होलिका दहन,18 मार्च को धुलेंडी और 22 मार्च को रंगपंचमी का पर्व मनाया जाएगा। होलिका दहन के दिन इस बार बन रहें हैं शुभ संयोग, ग्रहों की युति और 3 राज योग देखें समृद्धि। आओ जानते हैं कि कौन से योग संयोग बन रहें हैं।

होलिका दहन के ग्रह संयोग:इस दिन मकर राशि में त्रिगही योग रहेंगे। मकर में शनि, मंगल,और शुक्र की युति रहेगी। कुंभ में बृहस्पति और बुध रहेंगे। ज्योतिष के अनुसार इस दिन वृद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, सवार्थ सिद्धि योग के साथ हीं ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। वृद्धि योग में किए गए कार्यों से उस कार्य में वृद्धि हीं रहती है। वहीं सवार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्यों में पुण्य प्राप्ति के साथ हीं वह कार्य सिद्ध होता है। ध्रुव योग से चंद्रमा और सभी राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा होली पर इस साल बुध गुरु की युति से आदित्य योग का भी निर्माण हो रहा है।

होली पर वृंदावन बिहारी जी को चढ़ाएं गुजिया और गुलाल - 18 मार्च 2022


होली धुलेंडी के ग्रह संयोग:
गुरु और बुध कुंभ में, शनि, मंगल और शुक्र मकर में , सूर्य मीन में , चंद्र सिंह में , राहु वृषभ में और केतु वृश्चिक में। इस दिन मकर राशि में त्रिग्रही योग रहेंगे। मकर में शनि, मंगल और शुक्र की युति रहेगी। कुंभ में बृहस्पति और बुध ग्रह रहेंगे। सूर्य का मित्र राशि मीन होना भी शुभ स्तिथि है।

शनि और शुक्र की युति का असर:
शुक्र के अधिपत्य वाले नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी में होलिका दहन होगा। शुक्र ग्रह को सुख, समृद्धि,धन और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। फाल्गुन मास के स्वामी शनिदेव है। शुक्र व शनि के बीच मित्रता का भाव है।दोनो की इस समय मकर राशि में युति भी है। ऐसे में यह सभी के लिए शुभ प्रभाव देने वाली युक्ति है।

होली पर बुरी नजर उतारने और बचाव के लिए काली पूजा - 17 मार्च 

बन रहें हैं 3 राजयोग:
होलिका दहन वाले दिन गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग,लग्न , पंचम व नवम भाव में ग्रहों के योग से वरिष्ठ योग और 7 ग्रहों के 4 राशियों में होने से केदार योग बन रहें हैं। ज्योतिष्चार्यो के अनुसार ऐसा दुर्लभ योग पहले कभी नहीं बना जो बहुत हीं शुभ लाभदाई होगा। गुरुवार के दिन इस योग का बना बहुत हीं शुभ है। इसके साथ हीं सूर्य भी गुरु की राशि मीन में रहेंगे।

क्या होगा असर:
गजकेसरी योग से धन समृद्धि में बढ़ोतरी होती होगी और केदार योग से परिवार में सुख, समृद्धि, तरक्की और वैभव की बढ़ोतरी होगी। ऐसी शुभ स्थिति बीमारियों, दुख और कष्टों का नाश करेगी। देश के लिए यह फायदेमंद साबित होगा। देश में खुशहाली बढ़ेगी। व्यापार में भी उछाल रहेगा। नौकरी में लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। मंदी खत्म हो जाएगी। विदेशी निवेश के भी बढ़ने की संभावना है।

अधिक जानकारी के लिए, हमसे instagram पर जुड़ें ।

अधिक जानकारी के लिए आप Myjyotish के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।
 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X