यह व्रत हर सुहागिन औरत और उस लड़की के लिए महत्वपूर्ण है इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूरे विधि विधान से पूजा करने से मनवांछित फल मिलता है और पति की लंबी उम्र और निरोग स्वास्थ्य मिलता है| यह व्रत निर्जला व्रत होता है हर सुहागिन के लिए व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण होता है ऐसे में छोटी सी भी गलती अगले जन्म पर प्रभाव डालती है | ऐसा कहा जाता है कि यदि हरियाली तीज के दिन व्रत रखकर गलतियां कर दी तो आपको अगले जन्म में अजगर, बंदर, कीड़े मकोड़े, सांप आदि के रूप में जन्म लेना पड़ता है | आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे की हरियाली तीज के दिन आपको किन बातों का ध्यान रखना है और ऐसी कौन सी काम है जो आप को हरियाली तीज के दिन व्रत रखकर नहीं करना चाहिए |
अपने घर से ही पाएँ महाकाल के रुद्राभिषेक का फल, 11 ब्राह्मणों से पूजन कराएँ समाप्त होगा अकाल मृत्यु का डर
1. व्रत नहीं तोड़ना चाहिए - हरियाली तीज के दिन यदि आपने व्रत रखा है तो उस दिन कुछ भी ना खाए और ना पिए हरियाली तीज का दिन निर्जला होता है इसीलिए इस वाले दिन कुछ भी खाया पिया नहीं जा सकता | ऐसा कहा जाता है कि अगर हरियाली तीज के दिन आपने व्रत तोड़ दिया और कुछ खा लिया तो आप अगले जन्म में बंदर के रूप में जन्म लेंगे | यदि कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो किसी पंडित या विद्वान से सलाह लें कर ही खाएं|
2. क्रोध ना करें - यदि आपने हरियाली तीज का व्रत रखा है तो आप को क्रोध नहीं करना चाहिए आपका पूरा ध्यान भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना में होना चाहिए | यदि आपने हरियाली तीज के दिन क्रोध किया तो अगले जन्म में मनुष्य का रूप नहीं मिलेगा |
3. सोना नहीं चाहिए - हरियाली तीज के व्रत वाले दिन सोना नहीं चाहिए ऐसा कहा जाता है कि यदि हरियाली तीज के दिन व्रत करने वाली महिलाएं सो गई तो वह अगले जन्म में अजगर के रूप में जन्म लेंगी | हरियाली तीज के दिन महिलाएं रात भर भगवान शिव और माता पार्वती की भजन कीर्तन और आराधना करती हैं हरियाली तीज के दिन महिलाओं को साथ में नहीं सोना चाहिए |
4. दूध का सेवन ना करें - यदि आपने हरियाली तीज का व्रत रखा है तो का सेवन नहीं करना चाहिए | ऐसा कहा जाता है कि हरियाली तीज के दिन अगर आपने व्रत रखा और आपने दूध का सेवन कर लिया तो आपको पाप लगता है |
5. झूठ नहीं बोलना चाहिए- हरियाली तीज के दिन व्रत करने वाली महिलाओं को झूठ नहीं बोलना चाहिए | इससे भगवान शिव और माता पार्वती पूजा को स्वीकार नहीं करते हैं |
6. पति से छल नहीं करना चाहिए - पूजा वाले दिन पति से किसी भी तरह का छल - कपट का झूठ नहीं बोलना चाहिए |
Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन कब है? जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त
देखिए अपनी जन्म कुण्डली जो दिखाएगी भाग्योदय का रास्ता, यहाँ क्लिक करें