क्या आपके बनते काम बिगड़ने लगे हैं, करवायें नवग्रह पूजा - फ्री, रजिस्टर करें
महत्व -
हरियाली तीज केवल सुहागिन औरतें ही नहीं रखती बल्कि कुंवारी लड़कियां भी हरियाली तीज का व्रत रखती हैं | माता पार्वती ने भगवान शिव से विवाह करने के लिए कई वर्षों की कठिन तपस्या की थी और उसके बाद हीं वह भगवान शिव को शादी के लिए शिवराज जी कर पाई थी | ऐसा कहा जाता है सावन की शुल्क पक्ष की तृतीया के दिन ही भगवान शिव ने माता पार्वती को विवाह के लिए हां की थी | इसीलिए उस दिन को उत्साह की तरह मनाया जाता है | भगवान शिव और माता पार्वती की विवाहित जोड़ी के रूप में आज तक आदर्श माना जाता है | माता पार्वती में कठिन व्रत कर कर भगवान शिव को पाया था इसीलिए हरियाली तीज को सुहागिन औरतें और कुंवारी लड़कियां व्रत रखती है | विवाहित औरतें अपने पति की लंबी आयु और सुखमय जीवन के लिए व्रत करती हैं और कुंवारी लड़कियां अच्छा पति पाने और सौभाग्य को प्राप्त करने के लिए व्रत करती हैं | इस दिन ऐसी मान्यता है कि हरियाली तीज के दिन झूला झूला चाहिए और मेहंदी लगाना हरियाली तीज के दिन शुभ माना जाता है इसीलिए मेहंदी भी लगाई जाती है |
पूजा की विधि -
हरियाली तीज के दिन सुबह उठ कर नहा धोकर माता पार्वती भगवान शिव गणेश जी के साथ उनकी प्रतिमा को रखकर माता पार्वती का श्रृंगार करें | ऐसा माना जाता है कि हरियाली तीज के दिन औरतें मायके से लाया हुआ कपड़ा पहनती है | और उसके बाद एक पूजा की थाली तैयार करके उसमें ताजे फूल, रोली, चावल, भोग के लिए कुछ मीठा रख ले | उसके बाद भगवान शिव को माता पार्वती गणपति जी को गोली लगा कर उस पर चावल लगाएं | उसके बाद माता पार्वती को सुहाग का सामान, बिंदी,लिपस्टिक, चूड़ी, वस्त्र, आदि चढ़ाएं | और भगवान शिव को भांग, धतूरा, अक्षत, बेलपत्र, सफेद फूल, गंधक, धूप आदि अर्पित करें | और भगवान गणेश को मीठे का भोग लगाएं | और हरियाली तीज की कथा सुने या पढ़ें और उसके बाद भगवान शिव माता पार्वती की आरती गाकर आरती करें | यदि आपने व्रत रखा है तो आप शाम तक फलाहार भी कर सकते हैं | रात में चांद देख कर अपना व्रत तोड़े | हरियाली तीज के दिन स्त्रियों और लड़कियों को हरे रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए| और हरे रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए | हरे रंग को शुभ रंग माना जाता है हरे रंग को शांति प्रदान करने वाला व खुशहाली प्रदान करने वाले का प्रतीक माना जाता है |
शुभ मुहूर्त-
हिंदू पंचांग के अनुसार तृतीया तिथि 10 अगस्त को शाम 6:03 से शुरू होकर 11 अगस्त 5:01 तक रहेगी| लेकिन इसको
श्रावण मास में घर लाए ये 8 चीजें, कभी नहीं होगी धनसंपदा की कमी।
घर से ही बाबा अमरनाथ के रुद्राभिषेक से शिवजी भरेंगे झोली, अभी रजिस्टर करें