आइए जानते हैं कि किचेन और शौचालय किस दिशा में हो –
रसोई घर - रसोई घर में पकड़े वाला खाना ही हमें स्वस्थ और तनाव मुक्त रखता है। रसोई, घर में सबसे अहम हिस्सा होता है। अगर रसोई घर की दिशा गलत हो, तो इससे घर की महिलाओं पर सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। वास्तु के अनुसार, रसोई घर के लिए आग्नेय कोण यानि कि दक्षिण-पूर्व दिशा को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। यदि घर में इस दिशा में
रसोईघर नहीं है तो इसके चलते लगने वाले वास्तु दोष को दूर करने के लिए रसोईघर के उत्तर पूर्व में सिंदूरी गणेश जी की तस्वीर लगाएं। वास्तु के अनुरूप रसोईघर यदि सही दिशा में नहीं होता है तब ऐसे में रोग, शोक एवं धन की बर्बादी का सामना करना पड़ता है। पाचन संबंधी बीमारियां अन्न-धन की कमी, साथ ही महिलाओं की सेहत पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। वास्तु के अनुसार रसोई घर जहां हो, भोजन वहीं करना चाहिए। इसका जिक्र लाल किताब में भी किया गया है।
शनि अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण के समय करें पंच दान, होगा हर समस्या का समाधान और बढ़ेगा धन-धान