बारिश,जो बच्चों के खुशियों से लेकर किसानों की संतुष्टि तक जुड़ा हुआ है,सभी मौसमों में से सबसे महत्वपूर्ण होता है।इस मौसम में पेड़-पौधों पूरी तरह से हरे भरे हो जाते है।इस मौसम में सूखे हुए तालाब पुनः पानी से लबालब भर जाते है।सिर्फ यहाँ तक ही नहीं, बारिश के वजह से गर्मी से तपती वातावरण में फैली गर्मी भी शीतल हो जाती है।इस मौसम का आनंद लेने का अवसर, किसी उम्र के मर्यादा को नही देखता।बारिश का मौसम ग्रीष्मकाल के बाद से शुरू होता है।इसका आगमन सावन के महीने में होता है।कुदरत के बनाये हुए सभी जीवों को पानी की आवश्यकता होती है।बारिश होने के बाद धरती की सुंदरता में घनिष्ट बदलाव आता है।वो धरती जो तप के कारण त्रस्त रहती है बारिश के मौसम में सिर्फ हरियाली ही हरियाली दिखती है।यह हरियाली से सिर्फ मनुष्य ही नही अपितु सारे जीव जंतु भी आनंदित हो जाते हैं।किसान एक ऐसा व्यक्ति है जिस पर हमारी जीवन की सबसे मूलभुत वस्तु यानी भोजन निर्भर है।किसान वह है जो बारिश के कारण सबसे ज्यादा आनंदित होता है। एक तो बारिश की खुशी और दूसरा अन्न उपजाने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है।ऐसे में सिर्फ मनुष्य ही नही ,यहाँ तक कि सिर्फ जानवर भी नही अपितु कुदरत की हर रचना के लिए वर्षा अति आवश्यक है।इससे ये पता चलता है की पूरी सृष्टि के लिए बारिश जरूरी है।अगर इस दुनिया में बारिश नही होगी तो जल कहाँ से मिलेगा। पर सवाल ये उठता है कि इन सभी कर्ज़ों के बदले हम बारिश को क्या देते है?
यहाँ करें क्लिक और जानें, कौन सी राशि के साथी देते हैं सम्बन्धों से अधिक धन को महत्व