myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Photo Gallery ›   Blogs Hindi ›   Venus transit in Virgo 2021:- can be auspicious for these zodiac signs

Venus transit in Virgo 2021:-शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश इन राशियों के लिए हो सकता है शुभ

Amisha Amisha My Jyotish Expert Updated Thu, 12 Aug 2021 09:42 AM IST
Venus transit in Virgo 2021
1 of 6
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति का प्रत्येक राशि और उनके जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के हिसाब से कुल 12 राशियां मानी गई हैं और हर व्यक्ति अपने जन्म से किसी ना किसी एक राशि का जातक बन जाता है। इन राशियों पर ग्रहों का जो भी प्रभाव पड़ता है उसका असर इन राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। ये प्रभाव इनके लिए बेहद अच्छा भी साबित हो सकता है और बुरा भी। प्रत्येक ग्रह समय-समय पर अपना स्थान बदलते रहते हैं। ये हर कुछ समय का बाद एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। जिस राशि से ये निकलते हैं और जिस राशि में ये प्रवेश करते हैं उन दोनों राशियों पर इसका असर होना तो स्वाभाविक से बात है। अपितु जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। हाल ही में कुछ ग्रहों ने अपना स्थान बदला है।

इन ग्रहों के बाद अब शुक्र भी जल्द ही अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शुक्र को वृषभ राशि और तुला राशि का स्वामी माना जाता है। साथ ही शास्त्र में इन्हें भौतिक सुखों का कारक बताया गया है। माना जाता है कि जिस जातक की कुंडली में शुक्र की स्थिति मज़बूत होती है उसके धन में सदैव वृद्धि होती है और वो सदैव आराम का जीवन जीता है। वहीं दूसरी ओर यदि किसी जातक की कुंडली में शुक्र की स्थिति ठीक ना हो तो उसे आर्थिक तौर पर मुसीबतें झेलनी पड़ती है और अन्य भौतिक सुखों की प्राप्ति में भी दिक्कतें आती हैं। शुक्र फिलहाल सिंह राशि एम विराजमान हैं। ये 11 अगस्त को प्रातः 11 बजकर 20 मिनट पर इस राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इसके पश्चात 6 सितंबर को रात्रि 12 बजकर 39 मिनट तक ये यहीं विराजित रहेंगे। इसका सभी राशियों पर भिन्न-भिन्न असर होगा। अपितु 12 में से 5 राशियों के लिए ये शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं को राशियां।

जानिए शुक्र के प्रभाव से वृषभ राशि को कैसे होगी आय में बढ़ोत्तरी
 

फ्री टूल्स

X