सितंबर माह में ग्रह नक्षत्रों के स्थिति में बदलाव होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सितंबर माह को काफी खास माना जा रहा है। इस महीने कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। सुखों का कारक शुक्र ग्रह को माना जाता है। शुक्र ग्रह सबसे पहले सितंबर माह के पांचवी तारीख को अपनी स्वराशि तुला में गोचर करेंगे और अक्टूबर माह के 2 तारीख तक इसी राशि में रहेंगे। इसके पश्चात वृश्चिक राशि में प्रवेश हो जाएंगे। इस ग्रहों के गोचर से कुछ राशि वालों को सुख समृद्धि व लाभ मिलेगा। जबकि कुछ राशि वालों को दुख मुसीबत आ सकता है। शुक्र ग्रह की राशि परिवर्तन से मेष राशि, वृषभ राशि, कन्या राशि और तुला राशि को काफी लाभ व करियर में जबरदस्त तरक्की मिल सकती है। शुक्र राशि के परिवर्तन से आपके वैवाहिक जीवन और कार्यक्षेत्र में काफी प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आपकी जीवन साथी के साथ कहीं लंबी यात्रा भी हो सकती है। साथ ही साथ जहां आप कार्य कर रहे हैं वह पर आप को जबरदस्त लाभ मिलने की उम्मीद हो सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। भौतिक सुख से जुड़ी हर वस्तुओं को खरीदने पर ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। अनजान स्रोत से आपको धन लाभ भी हो सकता है। आइए जानते हैं की शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से 4 ग्रह को क्या लाभ हो सकता है।
जन्माष्टमी पर कराएं वृन्दावन के बिहारी जी का सामूहिक महाभिषेक एवं 56 भोग, होंगी समस्त कामनाएं पूर्ण