myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Photo Gallery ›   Blogs Hindi ›   Sawan shiv puja samagri mahatva

Sawan 2021: बनी रहेगी भगवान शिव की अनुकंपा, सावन में भोलेनाथ को अर्पित करें ये चीजें

kumari sunidhiraj Myjyotish expert Updated Tue, 20 Jul 2021 06:55 PM IST
सावन पूजा
1 of 5
Sawan Puja Samagri -  सावन का महिना 25 जुलाई,2021 दिन रविवार से शुरू हो रहा है, और इसकी समाप्ति 22 अगस्त 2021 को हो रहा है। सावन का महिना भगवान शिव की आराधना और स्तुति के लिए बहुत शुभ माना जाता हैं। देवों के देव महादेव की उपासना के लिए यह माह सबसे उत्तम और खास माना जाता हैं।सावन में सच्ची श्रद्धा के साथ पुजा अर्चना करने से  व्यक्ति के सभी दुखों का निवारण होता है। शिव भक्त इसी माह में कांवड़ लेकर जाते हैं, जो सावन के पूरे महीने चलती है। शिव पुराणों में भी बताया गया हैं कि सावन मास में भगवान शिव और माता पार्वती भू लोक यानी पृथ्वी पर निवास करते हैं। इसलिए भोले नाथ के भक्तों के लिए सावन बहुत महत्वपूर्ण होता है। कई भक्त इस महिनें में हर सोमवार को व्रत भी रखते हैं। ताकि शिव जी का आशीर्वाद हम पर बना रहें, और हमारी मनोकामना की पूर्ति हो। मान्यता हैं की भोले नाथ बड़े ही दयालु हैं, जो उनकी सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है, वो उसे कभी निराश नहीं करते हैं। उनकी झोली खुशियों से भर देते हैं। शिव जी को खास कर सावन में हर कोई पूजता है, लेकिन हमें इस बात का भी पूरा ख्याल रखना चाहिए कि पूजन करते समय हम शिव जी को क्या अर्पित करें और क्या नहीं, साफ मन और विधि विधान के अनुसार की गई हर स्तुति भगवान शिव तक जरुर पहुंचती है।

आइए जानें की सावन में मनोकामना पूर्ति के लिए, भगवान शिव को क्या अर्पित करे और क्या नहीं।

आपके जीवन की हर समस्या होगी पल भर में हल, बात करें एक्स्पर्ट्स से

फ्री टूल्स

X