myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Photo Gallery ›   Blogs Hindi ›   remedies planet jupiter astrology effects

जानिए किन उपायों से किया जा सकता है बृहस्पति देव को प्रसन्न

ak.gudiya1998@gmail.com ak.gudiya1998@gmail.com My jyotish expert Updated Sun, 26 Sep 2021 06:16 PM IST
Jupiter planet remedies
1 of 3
इन कार्यों को करने से परहेज करें:

1. ज्योतिष के विद्वानों के अनुसार गुरुवार के दिन किसी भी जातक को अपने बाल,  नाखुन, दाढ़ी इत्यादि नहीं कटवानी चाहिए,  इससे अशुभ फल की प्राप्ति होती हैं I कहा जाता हैं कि इस दिन नाख़ून इत्यादि काटने से व्यक्ति के जीवन में आर्थिक समस्या का जन्म हो सकता हैं और बने हुए काम भी बिगड़ने लगतें हैं।

2. गुरुवार के दिन तेल, साबुन और शैम्पू का प्रयोग भी निषेध माना गया हैं I

3. गुरुवार को तामसिक भोजन जैसे मांसाहार का सेवन नहीं करें,  इससे बृहस्पति देव नाराज़ हो जातें हैं और जीवन में गुरु की स्थिति कमज़ोर ही रहती हैं I

4. गुरुवार के दिन घर में विशेष रूप से किसी भी प्रकार की साफ़ सफाई ना करें , और इस बात का विशेष ध्यान रखें की इस दिन अपने घर के बाहर कोई भी कबाड़ या कोई अन्य वस्तु ना फेंके।

5. गुरूवार के दिन कपड़े नहीं धोने चाहिए , जहां तक संभव हो वहां तक इस दिन साबुन और सर्फ़ के उपयोग से बचना चाहिए।

सर्वपितृ अमावस्या को गया में अर्पित करें अपने समस्त पितरों को तर्पण, होंगे सभी पूर्वज एक साथ प्रसन्न -6 अक्टूबर 2021
 

फ्री टूल्स

X