कर्क राशि
इस राशि से जुड़े लोग सबकी समझ से परे होते हैं। ये भावात्मक रूप से सोचते हैं पर अपना नुकसान नही होने देते हैं। किसी से कैसे काम निकालना है ये इनको बेहतर रूप से आता है। इनका काम करने का तरीका बिल्कुल ही अलग होता है। बड़ी से बड़ी परेशानी का ये अपनी सूझबूझ से हल निकाल देते हैं। अक्सर लोग जिसे बेवकूफ समझते हैं कभी कभी वही कुछ बड़ा कर जाता है क्योंकि लोग उसे बाहर से जानते हैं न कि अंदर से। जो लोग दिल और दिमाग दोनों से काम करते हैं उन्हें हराना असम्भव होता है क्योंकि न वो बुद्धि से पराजित होते हैं न जज़्बातों से। इसी कारण ये सर्वश्रेष्ठ होते हैं।
किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व बात कीजिए ज्योतिषी से