कहीं आप किसी ग्रह दशा से प्रभावित तो नहीं? पूछिए प्रसिद्ध ज्योतिषी से
मिथुन राशि
इस राशि से जुड़े लोगों का अपना अंदाज़ होता है वो इसलिए भी अधिक खर्च करते हैं जिससे वो समाज की नज़रों में बने रह सकें। उनके मिलने वालों में अक्सर उनकी ही बातें हों। इनके पास जो भी पैसा आता है वो अपने स्टाइल को संभालने में चला जाता है। ये लोग इन्हीं सब में उलझे रह जाते हैं और कमाए हुए पैसे खर्च कर देते हैं जिससे ये आगे बढ़ने के रास्ते नही बना पाते हैं। इनका प्रमुख खर्च अपने रहन सहन और खान पान में अधिक होता है। जो काम एक आने का है उसे बेफिजूल में एक रुपये में करते हैं। इनका स्वभाव बेहद खर्चीला होता है।
तुला राशि
इस राशि से जुड़े लोग वर्तमान पर ध्यान देते हैं आगे की सोचकर नही चलते हैं। यदि आपका परिवार है तो आपको भविष्य की प्लानिंग भी कर के चलना पड़ता है जिससे भविष्य में अचानक कोई आपदा या संकट आ जाये तो उसका सामना किया जा सके पर ये कमाए हुए धन की बचत करना नही जानते हैं। ये आज कमाओ आज गवाओ की योजना पर चलते हैं। कभी कभी जीवन में ऐसे संकट आ जाते हैं जो हम सोच भी नही सकते यदि हमारे पास बचत नही होगी तो हम अपने परिवार को उससे नही सम्भाल पाएंगे। जैसे कोरोना महामारी को ही देख लें लॉकडाउन के समय में सब बन्द होने से स्थितियां बहुत से लोगों की बिगड़ गई थीं। ये आज की जिंदगी को शानदार बनाकर जीते हैं। जिसके कारण जिस रफ्तार से पैसा आता है उसकी चौगुनी रफ्तार से पैसा निकल जाता है। इस राशि के लोग भी बेहद खर्चीले होते हैं।
कहाँ निवेश करना होगा सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ, जानिए यहाँ क्लिक करके
सिंह राशि
इस राशि से जुड़े लोग खर्च करने में पीछे नही हटते हैं। इनका स्वभाव ऐसा होता है कि ये आगे बढ़कर खर्च करते हैं। इनकी जेब में जब तक एक रुपये भी है तब तक ये सामने वाले का खर्च नही होने देते हैं। कभी कभी अपने इस स्वभाव की वजह से ये कर्ज़ में भी डूब जाते हैं। कर्ज़ में डूबा व्यक्ति अक्सर उस दलदल से निकल नही पाता है और दम तोड़ देता है। इनका रहन सहन बिल्कुल अलग होता है ये अपने स्टैण्डर्ड पर हर काम करते हैं। कभी कभी इनका खर्च गलत कामों में हो जाता है जिससे भारी कर्ज़ की स्थिति भी आ जाती है पर ये अपने अनुसार चीजों को संभालते हैं। ये अपने साथ दूसरों पर भी फिजूलखर्च करते हैं। इनका लाइफस्टाइल का स्तर उच्च होता है और इनके शौक चादर के बाहर होते हैं। ये महंगी चीज़ों का उपहार देने वाले लोग होते हैं जो सामने वाले की नज़रों में उठे रहने के लिए ऐसा करते हैं। ये लोग भी खर्चीले किस्म के लोग होते हैं जिनका अपने पैसों पर नियंत्रण नही होता है।
वृश्चिक राशि
इस राशि से जुड़े लोगों का खानपान का अपना शौक होता है जिसकी जरूरत के लिए वो हर कीमत भरने को तैयार होते हैं। इनका हाल भी तुला राशि जैसा है ये आगे की सोचकर नही बल्कि आज की सोचकर चलते हैं जिससे किसी संकट में ये टूट जाते हैं। इनका हांथ ही महंगी कि
वस्तुओं पर पड़ता है हल्की चीजें इनकी समझ से दूर हैं। इनसे उपहार लेना तो सही है पर इन्हें देना बड़ी टेढ़ी खीर है। ये अपने अनुसार अपना जीवन चलाते हैं खुलकर जीते हैं आज में जीते हैं और बेहद खर्चीले किस्म के होते हैं।
कहीं आप किसी ग्रह दशा से प्रभावित तो नहीं? पूछिए प्रसिद्ध ज्योतिषी से
कब मिलेगी आपको अपनी ड्रीम जॉब ? जानें हमारे अनुभवी ज्योतिषियों से- अभी बात करें FREE
किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व बात कीजिए ज्योतिषी से