myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Ashadh Month Festival List 2021 with Significance

जानिए आषाढ़ मास में आने वाले सभी पावन व्रत और त्योहार

myjyotish expert Updated 29 Jun 2021 04:36 PM IST
जानिए आषाढ़ मास में आने वाले सभी पावन व्रत और त्योहार
जानिए आषाढ़ मास में आने वाले सभी पावन व्रत और त्योहार - फोटो : google
विज्ञापन
विज्ञापन

Ashadh Month Festival List 2021: हिंदी पंचांग के अनुसार 25 जून, 2021 से आषाढ़ मास का प्रारंभ हो चुका है और ये 24 जुलाई, 2021 तक रहेगा। इस महीने में कई सारे महत्वपूर्ण त्योहार और व्रत पड़ते हैं। इस महीने के साथ ही वर्षा ऋतु का आगमन होता है। ऐसा माना जाता है मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए इस महीने की काफ़ी महत्ता है। आइए देखते हैं इस महीने में आने वाले सभी व्रतों और त्योहारों की सूची।

आषाढ़ मास में आने वाले सभी व्रतों और त्योहारों की सूची-

27 जून, 2021 - संकष्टी चतुर्थी

हिंदू धर्म के अनुसार हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि संकष्टी चतुर्थी के रूप में मनाई जाती है। इस दिन लोग भगवान श्री गणेश की पूजा करते हैं। कहते हैं इस दिन अगर सच्चे मन से श्री गणेश की पूजा की जाए तो जीवन में सारे कष्टों का नाश होता है।


28 जून, 2021 – पंचक काल प्रारंभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पांच नक्षत्रों के मेल से बनकर एक योग बनता है जिसे हम पंचक कहते है। ये समय अशुभ माना जाता है और इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता। ये 28 जून, 2021 से लेकर 3 जुलाई, 2021 तक चलेगा।


1 जुलाई, 2021 – कालाष्टमी

हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि भैरव बाबा को समर्पित होती है और लोग इस दिन व्रत रखा करते हैं। इस दिन को कालाष्टमी के नाम से संबोधित किया जाता है।


5 जुलाई, 2021 – योगिनी एकादशी

हिंदू धर्म में आषाढ़ मास की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान विष्णु की आराधना करते हैं और उनके लिए व्रत रखते हैं। कहते हैं इस दिन पूजा करने से सभी मनोकानाएं पूर्ण होती हैं।


7 जुलाई, 2021 – प्रदोष व्रत

हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को समर्पित होती है और इस दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से शिव जी की पूजा की जाए तो उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।


8 जुलाई, 2021 – मासिक शिवरात्रि

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का कितनी मान्यता है ये तो सभी का पता है। वैसे ही हर महीने आने वाली शिवरात्रि भी काफ़ी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है।


9 जुलाई, 2021 – आषाढ़ अमावस्या

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन लोग पितरों की आत्मा की शांति के लिए दान धर्म का कार्य और पूजा-पाठ करते हैं।


11 जुलाई, 2021 – आषाढ़ शुक्ल पक्ष और गुप्त नवरात्रि प्रारंभ

इस दिन से आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की शुरुआत हो जाएगी। साथ ही इस दिन से गुप्त नवरात्रि भी प्रारंभ होगी। ये नवरात्रि 11 जुलाई से शुरू होकर 18 जुलाई तक चलेगी और इस दौरान मां शक्ति का विधिवत रूप से पूजन किया जाएगा।


12 जुलाई, 2021 – जगन्नाथ रथ यात्रा

पूरे विश्व में प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा हर वर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि से शुरू की जाती है। ये यात्रा ओडिशा के पूरी में स्थित जगन्नाथ मन्दिर से प्रारंभ होती है।


13 जुलाई, 2021 – विनायक चतुर्थी

हिंदू धर्म के अनुसार हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हम भगवान श्री गणेश की पूजा और याचना करते हैं।


15 जुलाई, 2021 – स्कन्द षष्ठी

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि भगवान कार्तिकेय के लिए समर्पित होती है। इसे स्कन्द षष्ठी के नाम से जाना जाता है और इस दिन व्रत और पूजा की जाती है।

श्रावण माह में चन्द्र देव होंगे अनुकूल, अपने घर से ही सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पर कराएँ सरलता से अभिषेक
 

16 जुलाई, 2021 – कर्क संक्रांति

जब सूर्य देव किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे संक्रांति के नाम से जाना जाता है और जब जिस राशि में प्रवेश होता है तब वो संक्रांति उस राशि के नाम से जानी जाती है। 16 जुलाई को सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे इसलिए इस दिन को कर्क संक्रांति के नाम से संबोधित करते हैं।


20 जुलाई, 2021 – देवशयनी एकादशी और ईद-उल-अजहा

20 जुलाई को बकरीद यानी ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जाएगा। साथ ही इस दिन देवशयनी एकादशी भी होगी जिसके बाद चार महीने तक व्यक्ति कोई भी मांगलिक कार्य नहीं कर सकता।


21 जुलाई, 2021 – प्रदोष व्रत

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान शिव को समर्पित लोग ये प्रदोष व्रत रखेंगे। ये आषाढ़ मास का दूसरा प्रदोष व्रत होगा।


24 जुलाई, 2021 – गुरु पूर्णिमा

आषाढ़ मास की पूर्णिमा को यानी 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी और इस दिन लोगों द्वारा पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा।
इसी के साथ आषाढ़ मास में आने वाले सभी पर्वों और त्योहारों कि सूची पूर्ण हुई।
 
 ये भी पढ़े:
 

हाथों की लकीरें जो बताती हैं आपका भाग्य, जानिए ऐसी लकीर जिसके हथेली पर होने से बढ़ता है धन

शनि के प्रिय राशि: कुंभ और मीन पर हैं ये मेहरबान, जानें असीम कृपा पाने के उपाय

हर सपना कुछ कहता है: जानिए क्या होता है सपने में भगवान को देखने का अर्थ



 
 
 
 
 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X