आइये जानते हैं किस राजयोग का प्रभाव किस गुण से मिलता है
रूचक राजयोग
पंचमहापुरुष योगों में जो योग मंगल की स्थिति से बनता है, रूचक राजयोग कहलाता है। ऐसे योग में जन्म लेने वाला व्यक्ति सुंदर, कान्तियुक्त आकृति के होता है। इन्हें शत्रुओं का भय नही होता जिस काम को करने का मन बना लेते हैं उसे पूरा कर के ही मानते हैं। ये धनी, शस्त्र, शास्त्र के ज्ञाता होते हैं। इस योग से जुड़े लोग राजनीति, पुलिस, सेना, शारीरिक शक्ति से युक्त क्षेत्रों में होते हैं। इससे जुड़े लोगों का स्वास्थ्य एवं प्रतिरोधक क्षमता उत्तम होती है। ये कर्मप्रधान एवं मेहनती होते हैं अपनी बल बुद्धि एवं विद्या का प्रयोग सकारात्मक रूप से करते हैं। ये त्यागी, धनी, सुखी, कोमल मन वाले, वाहन प्रेमी भी होते हैं।
किस राशि की आय में होने वाली है वृद्धि, पढ़िए यहाँ