हमारी प्रकृति में पेड़ पौधों का विशेष महत्व होता है और हर कोई अपने घर में पेड़ पौधे लगाना चाहता है। इसे कर की सुंदरता भी बढ़ती है। इसलिए हर घर में कोई ना कोई छोटा सा पौधा अवश्य ही पाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस तरह का पौधा हमें अपने घर में लगाना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ पेड़ पौधे ऐसे विशेष होते हैं। जो हमारे धन में वृद्धि भी करते हैं और हमें सुख समृद्धि भी प्राप्त कर आते हैं तथा हमारे घर के वास्तु शास्त्र को भी हमारे अनुकूल बनाते हैं।पौधे हमारे जीवन का एक मूलभूत आधार हैं और इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन कुछ पेड़ पौधे इस तरह के भी होते हैं जिन्हें घर में लगाने से नुकसान होता है और हमारे घर की वास्तु दशा खराब हो जाती है। क्या आप जानते हैं कि एक पौधा भी हमारे जीवन पर विशेष रूप से ऐसे प्रभाव डालता है कि जो हमें आगे भी बढ़ा सकते हैं। और हमारे जीवन को पीछे भी धकेल सकते हैं। इसीलिए आप को जान लेना चाहिए कि घर में किस तरह का पौधे लगाना उचित है और किस तरह के पौधे को लगाने में सावधानी रखनी चाहिए।
जानिए अपने घर की बनावट का शुभ या अशुभ प्रभाव पूछिए वास्तु विशेषज्ञ से