myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Photo Gallery ›   Blogs Hindi ›   Chathh puja dates tithi mahatva significance facts

जानिए कब है छठ पूजा व कुछ खास रोचक बातें

sonam Rathore My jyotish expert Updated Mon, 08 Nov 2021 05:41 PM IST
Chath Pooja
1 of 6
हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का पर्व मनाया जाता है। तीन दिनों तक चलने वाले इस पर्व में सूर्यदेव की पूजा की जाती है इसी वजह से इसे सूर्य षष्ठी भी कहा जाता है।

प्रतिवर्ष दिवाली पर्व के छह दिन बाद छठ पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस अनुसार इस वर्ष यानी 2021 में छठ पूजा बुधवार, 10 नवंबर को पड़ रही है।

मान्यता के अनुसार  परिवार की खुशहाली, स्वास्थ्य और संपन्नता के लिए छठ पूजा और व्रत रखा जाता है। चार दिन के इस व्रत पूजन की कुछ विधाएं बहुत ही कठिन होती हैं, जिनमें से एक सबसे प्रमुख 36 घंटे का निर्जला व्रत है।

इस बार 08 नवंबर सोमवार को नहाय खाय से छठ पूजा का पर्व प्रारंभ होगा। वहीं 9 नवंबर मंगलवार को खरना होगा। फिर 10 नंवबर बुधवार के दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देना होगा और इस पर्व के आखिरी दिन यानि बृहस्पतिवार, 11 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा समापन होगा।

कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में कराएं 365 दीपों का महादान एवं ब्राह्मण भोज, होगी दस महायज्ञों के समान पुण्य की प्राप्ति 

फ्री टूल्स

X