इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा 19 नवंबर को मनायी जाएगी। कार्तिक पूर्णिमा के पर्व को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार भी कार्तिक पूर्णिमा को काफी महत्वपूर्ण बताया जाता है। हमारे
शास्त्रों में ऐसा उल्लेखित किया गया है कि कार्तिक पूर्णिमा की खास तरीके से पूजा करने से सभी प्रकार के दुख समाप्त हो जाते हैं। धन से संबंधित समस्या भी दूर हो जाती हैं। इस दिन पूजा करने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन भी होते हैं।कार्तिक पूर्णिमा के दिन को पूजा या दान करने के लिए उत्तम दिन माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान को सबसे ज्यादा पुण्यदायक माना जाता है। जिसके कारण स्वरूप कार्तिक पूर्णिमा को एक सुभ दिन माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन को देव दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गंगा के तट पर स्नान करके दीप जल में प्रवाह करने की मान्यता है। इस संदर्भ में ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है। जिसके कारण स्वरूप कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है।यह जानना और महत्वपूर्ण हो जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन किन प्रमुख कार्यों को करना चाहिए जिसके फलस्वरूप सुख
शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। जानिए क्या उपाय किया जाए। जिससे धन लाभ होने के योग बनते है।
क्यों हो रही हैं आपकी शादी में देरी ? जानें हमारे एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर्स से बिल्कुल मुफ्त