सिंह राशि वाले लोग सीधे एवं शांत स्वभाव के होते हैं, किसी की परेशानी देख ये खुद परेशान हो जाते हैं और व्यक्ति की हर सम्भव मदद करने का प्रयास करते हैं। इनका व्यक्तित्व शानदार एवं इरादे मजबूत और नेक होते हैं। लोग दो तरह के होते हैं एक जो दिमाग से हर फैसला लेते हैं चाहे रिश्ता हो या व्यापार, दूसरे वो जो हर फैसले के साथ भावनाएं जरूर देखते हैं, किसी की भावनाएं आहत न हों। ये दूसरे प्रकार के लोगों में आते हैं। ये हमेशा अपना दिल अपने हांथ पर रखते हैं, जब भी किसी से जुड़ते हैं तो दिल से जुड़ते हैं और बेहद ईमानदारी से
रिश्ता निभाते हैं। ये रिश्तों में फायदा नही ढूंढते बल्कि इनके जुड़ने से रिश्ते अपने आप फायदेमंद हो जाते हैं। इनके प्रयासों एवं समर्पण से रिश्ता सदाबहार हो जाता है। उसमें हमेशा एक नई ताजगी सी बनी रहती है। आप खुद को हर रिश्ते के मुकाबले इस रिश्ते में अलग पाएंगे। आप इनसे दिल जोड़ेंगे तो आपको कभी पछतावा नही होगा, किसी कारणवश इनसे अलग होने के बाद भी लोग इन्हें भूल नही पाते हैं। जब आप इस राशि से जुड़े लोगों को डेट करेंगे तो आप हमेशा खुद की प्राथमिकता अलग से देखेंगे जो किसी रिश्ते में बहुत जरूरी होता है कि हम जिसे डेट कर रहे हैं उसके दिल में हमारा स्थान या अहमियत क्या है। ये भले कितने भी उच्च स्तर पर हों पर अपनों के लिए एवं रिश्तों के लिए ये हमेशा समय निकाल लेते हैं। ये रिश्ते ही नही बल्कि जीवन की हर परिस्थिति में आपके साथ परछाई बनकर खड़े रहेंगे। अब किसी को डेट करने के लिए इससे ज्यादा खूबियां और क्या चाहिए पर आइये 4 ऐसी खूबियों के बारे में आपको बताते हैं जिसको जानने के बाद अगर आप इस राशि से जुड़े इंसान को डेट कर रहे हैं तो आप ये जरूर नोटिस करेंगे यदि नही कर रहे हैं तो आने वाले समय में जरूर करने के लिए इच्छुक रहेंगे।
इस पितृ पक्ष, 15 दिवसीय शक्ति समय में गया में अर्पित करें नित्य तर्पण, पितरों के आशीर्वाद से बदलेगी किस्मत : 20 सितम्बर - 6 अक्टूबर 2021