भगवान श्रीकृष्ण की पूरा जीवन मानव जाति के लिए विशेष शिक्षाप्रद है। सुदामा के साथ मित्रता हो या अर्जुन को गीता का ज्ञान देना, भगवान कृष्ण के जीवन का हर पल कुछ न कुछ जरूर सिखाता है। धर्म विशेषज्ञ कहते हैं कि श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर यदि चला जाए तो जीवन की सारी कठिनाइयां दूर हो सकती हैं। श्रीकृष्ण के जीवन की कुछ बातों को अपने जीवन में प्रयोग में लाकर सफल हुआ जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं जिन्हें हर किसी को जरूर पालन करना चाहिए भगवान श्रीकृष्ण ने हर रिश्ता बड़ी ही ईमानदारी से निभाया और हर रिश्तों को उन्होंने महत्व दिया। उनके कुछ रिश्ते बड़े उलझे हुए तो कुछ एकदम सुलझे हुए थे।भगवान श्रीकृष्ण को विष्णु का अवतार माना जाता है। पृथ्वी को पाप से मुक्त करने के लिए भगवान विष्णु ने कृष्ण के रूप में मानव का अवतार लिया था। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था, इसी कारण से हर साल इस तिथि को विशेष पूजन-अर्चन के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 30 अगस्त को यह तिथि है, पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की विशेष मान्यताएं हैं।
जन्माष्टमी पर कराएं वृन्दावन के बिहारी जी का सामूहिक महाभिषेक एवं 56 भोग, होंगी समस्त कामनाएं पूर्ण