युवावस्था हर व्यक्ति के जीवन का एक ऐसा दौर होता है जिसमें वो या तो पूरी तरह से अपना जीवन बना सकता है या उसे बिगाड़ सकता है। युवावस्था में व्यक्ति के पास समय, हिम्मत, आज़ादी, जुनून, शक्ति, ऊर्जा सभी मौजूद होते हैं। व्यक्ति के जीवन की अधिकतम बड़ी और महत्वपूर्ण चीज़ें इसी दौरान होती हैं। वो पढ़ाई, काम, रिश्ते, परिवार सभी जगह नई-नई चीज़ों का अनुभव करता है। व्यक्ति के जीवन में कई बड़े बदलाव आते हैं। इस समय जितनी अच्छी चीज़ों को करने का मौका हमें मिलता है उतना ही बुरी चीज़ें भी हमारे सामने मौजूद होती हैं। व्यक्ति किसका चयन करता है ये उसका व्यक्तिगत फैसला होता है और इन्हीं फैसलों पर ना सिर्फ उसका वर्तमान बल्कि उसका भविष्य भी टिका होता है।
कहते हैं युवावस्था में अपनाई गई आदतें जीवन भर हमारे साथ रहती हैं। इस दौरान व्यक्ति बदलाव के लिए तैयार रहता है लेकिन इस समय के बाद कोई भी आदत बदलना व्यक्ति के लिए मुश्किल होता है। इस समय आप अपनी आदतों को अच्छा रखें तो आप ज़िन्दगी में बड़ी से बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आप बुरी आदतों को अपनाते हैं तो आप आपका पूरा जीवन नष्ट हो सकता है। आप अपनी युवावस्था में क्या करते हैं वही आपके बुढ़ापे में आपका जीवन तय करता है। यदि आप एक अच्छी ज़िंदगी व्यतीत करना चाहते हैं तो आपको अपनी युवावस्था में तीन बुरी आदतों से सदैव दूर रहना चाहिए। तो आइए जानते हैं चाणक्य नीति में बताई गई ये तीन बुरी आदतें जिनके कारण आपको जीवन में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
आपके स्वभाव से लेकर भविष्य तक का हाल बताएगी आपकी जन्म कुंडली, देखिए यहाँ