Zodiac Signs : साल का आखिरी महीना इन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, ये राशि वाले लोग रहें सावधान
हिंदू पंचांग के अनुसार साल का आखिरी माह पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को शुरू हुआ है। साल के आखिरी महीने में ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए शुभ होगा तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
दिसंबर में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह का गोचर होगा। जिसमें से बुध और शुक्र इस माह दो बार अपनी राशि बदलेंगे। इस कारण तीन ग्रह ऐसे है जिसके लिए ये महीना बहुत ही फलदाई होने वाला है। आइए इस बात पर गौर करते है की दिसंबर का महीना किन राशियों के लिए शुभ रहेगा।
मेष राशि
मेष राशि वाले व्यक्तियों के लिए दिसंबर का महीना शुभ होगा। परिवार में थोड़ी व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन आपको उस स्थिति में भी माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय अच्छे होंगे, जिसकी वजह से आपका मान सम्मान और भी बढ़ जायेगा। अगर आप नौकरी पेशे में है तो साल का आखिरी महीना अच्छा बीतेगा। कोर्ट कचहरी कामों में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि
इस राशि वाले लोग के लिए साल का आखिरी महीना संतुष्टि भरा रहेगा। इस महीने में आप जो काम करना चाहते है, अगर वो काम किया तो आपको सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा और संतान सुख की प्राप्ति होगी। अगर आप प्रेम संबंध में है ,तो आप दोनों का एक दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए ये आखिरी महीना बहुत ही शुभ होने वाला है। इनके रुके हुए काम जल्द ही पूरे होंगे साथ ही इनके काम काज में वृद्धि होगी। आपको धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस माह में आप धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों व्यक्तियों के लिए साल के आखिरी महीना में काम की वजह से विदेश यात्रा कर सकते है। कारोबार क्षेत्र में वृद्धि बनी रहेगी। बृहस्पति के आपकी राशि में चौथे भाव में विराजमान होकर उनकी पूर्ण दृष्टि आपके दशम भाव में रहेगी। जिस कारण से करियर में अच्छी सफलता मिलेगी। इस महीने में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि
इनके लिए ये साल का आखिरी महीना हर क्षेत्र में फलदाई होगा। व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जिसकी वजह से आप अच्छा धन कमा लेंगे। कार्यत्रक्षेत्र में पदोन्नति के प्रबल योग बन रहे है। करियर में आपको सफलता मिलेगी।
इन राशियों को दिसंबर में आएंगी मुसीबतें
मकर राशि
साल का आखिरी महीना दिसंबर में शुक्र का गोचर मकर राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत नहीं है। इन्हें कुछ क्षेत्रों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी समस्या उत्पन्न होगी। वाद विवाद वाले जगहों से दूर रहें,नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ा सकता हैं।
वृश्चिक राशि
कुल मिला जुला कर साल का आखिरी महीना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। कुछ परेशानियों की वजह से मानसिक तनाव पैदा हो सकता है। खर्चें बहुत अधिक होंगे,जिसकी वजह से धन की कमी होगी। अगर आप नौकरी में है तो इस महीने सावधानीपूर्वक रहें नहीं तो आपके हेड से बहस होने की संभावना हो सकती हैं। काम के प्रेसर की वजह से परिवार का काम समय दे पाएंगे।
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी