इन चीजों के बिना अधूरी की राखी की थाली जरूर करें शामिल
इस साल राखी श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाएगा।हिंदू धर्म में राखी का त्योहार भाई बहन के प्रेम दर्शाता है। भाई बहन के लिए ये त्योहार स्नेह का पर्व है। स्कंद पुराण, पद्मपुराण और श्रीमद्भागवत में वामनावतार नामक कथा में रक्षा बंधन का प्रसंग मिलता है। राखी हमेशा शुभ मुहूर्त में ही बांधना चाहिए। रक्षाबंधन के त्योहार को अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस बार राखी 11 और 12 को पड़ रहा है। बताया जा रहा है की 11 दिन को भद्रा लग रहा है जो राखी के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। और 12 अगस्त 2022 को राखी के लिए दिन शुभ बताया गया है।
राखी के दिन बहन अपने भाई के कलाई पर राखी बांधती है। साथ ही बहुत सुंदर आरती के लिए थाली तैयार करती है। आइए जानते है की थाल में क्या क्या चीजें होना जरूरी है।
दीया - अपनी राखी की थाली में दीया जरूर रखें। दिया से तात्पर्य जीवन में प्रकाश सकारात्मकता लाता है। बहने भाई को राखी बांधने से पहले आरती करें। भाई का आरती इसलिए किया जाता है की भाई के ऊपर से नकारात्मक प्रभाव दूर होता है। थाल में दिया शुभ और सुखद शुरुआत का संकेत देता है।
तिलक – राखी के थाल में तिलक का होना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि तिलक माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। भाई के माथे पर तिलक लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है। साथ ही धन धान्य की कमी नहीं होती है। जहां माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है तो वहा भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए थाल में चंदन भी रखें।ऐसा करने से बहन को भगवान विष्णु और गणेश दोनों देवों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।साथ ही ये भाइयों को नकारात्मकता से दूर रखता है।
आज ही करें बात देश के जानें - माने ज्योतिषियों से और पाएं अपनीहर परेशानी का हल
अक्षत – राखी की थाल में अक्षत का होना जरूरी होता है। क्योंकि भाई के माथे पर कुमकुम में अक्षत मिलकर लगाया जाता है। अक्षत लगाने से देव और देवी दोनों का आशीर्वाद मिलता है। मान्यता है की खास तौर पर मां दुर्गा, श्री गणेश, श्री राम और महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
राखी - राखी के बिना तो पूजा की थाली अधूरी ही है। क्योंकि जिसके लिए थाली तैयार किया वो ही नहीं, तो थाल में राखी रखना ना भूले। भाइयों की कलाई पर बांधने से पहले मंदिर में भगवान के पास रख उसकी पूजा करें और भगवान से अपने भाई के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना कर के फिर भाई की कलाई पर राखी बांधें। राखी का त्योहार भाई और बहन के बीच प्रेम और अटूट बंधन का प्रतीक है।
मिठाई – राखी की थाल में मीठा जरूर रखें। मीठा भाई बहन के रिश्ता को और भी मधुर बनाता है। थाल में मिठाई उनके रिश्ते को मीठे के तरह बनाएं रखने का सूचक है। इसलिए थाल में मीठा जरूर रखें। मीठा रखना शुभ होता हैं।
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी बन सकता है