myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   What will be the play of your stars? Know the weekly horoscope of 12 zodiac signs

Weekly Horoscope: क्या होगा आपके सितारों का खेल? जानें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

माय ज्योतिष डेस्क Updated 27 May 2024 05:52 PM IST
साप्ताहिक राशिफल 27 मई- 2 जून
साप्ताहिक राशिफल 27 मई- 2 जून - फोटो : My Jyotish

खास बातें

Weekly Horoscope 27 May to 2 June 2024: मई के आखिरी सप्ताह में कुछ राशियों के जीवन में खुशी की लहर दौड़ने वाली है, तो कुछ के सपने पूरे होने वाले हैं। जानिए मई का आखिरी सप्ताह आपके जीवन में किस प्रकार का परिवर्तन लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 27 May to 2 June 2024: मई का महीना खत्म होते-होते कुछ लोगों के लिए सकारात्मकता लेकर आ रहा है। लेकिन कुछ ऐसी राशियां भी हैं, जिनके लिए यह सप्ताह संघर्ष से भरा हो सकता है। तो आइए जानते हैं, मई का आखिरी सप्ताह आपके जीवन में किस प्रकार के परिवर्तन लेकर आ सकता है।
 

मेष राशि 


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह, चंद्रमा का गोचर के चलते कुछ अच्छे परिणाम दे सकता है। अपनी मेहनत और प्रयास के द्वारा बेहतर समाचर सुन पाएंगे। इस समय पर आप अपने मित्रों एवं सहयोगियों के साथ कुछ यात्रा पर भी जा सकते हैं। अपनी पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने का समय है। काम के साथ-साथ परिवार के लिए समय निकालें। प्रेमियों के लिए इस समय स्थिति मिले जुले प्रभाव दे सकती है। राशि स्वामी का प्रभाव आप को विचारों में उलझा कर रखने वाला होगा। 
उपाय - इस सप्ताह दुर्गा चालिसा का पाठ करें जिससे साहस और उत्साह में कमी न आ पाए। 
 

वृष राशि 


वृष राशि वालों के लिए यह समय कई मामलों में सफलता का पक्ष लाएगा। यह मानसिक चिंताओं से राहत का समय होगा, इस समय सप्ताह के आरंभ में नए लोगों के साथ मेल जोल होने का समय है। इस सप्ताह चंद्रमा का प्रभाव आपके मूड को बदलने में बड़ा असर दिखाएगा। प्रेमियों को चाहिए कि अपने रिश्ते में अधिक उतावलापन न दिखाएं। आप अपनी योग्यता के द्वारा काफी कुछ प्राप्त कर सकते हैं। आपको अपने माता-पिता की ओर से भी सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए शिक्षा के लिए स्थिति अनुकूल है तथा उच्च शिक्षा की प्राप्ति का अच्छा समय बना हुआ है। 
उपाय - गणेश जी को बुधवार के दिन मोदक अर्पित करें। 
 

मिथुन राशि 


मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह का आरंभ कई मायनों में खास रह सकता है। खेलकूद में लगे लोग अपने लिए कुछ अवसर पाने में कामयाब होंगे। इस समय अगर छात्र अपने लिए किसी बेहतर प्लेसमेंट की तलाश में हैं, तो मौके जरुर मिलने वाले हैं। आप इस सप्ताह अपने मनोकूल चीजों को हासिल कर सकते हैं, बस आवश्यकता है कि खुद को एकाग्र बना कर रखें। जीवनसाथी की ओर से आप को कुछ चिंता होगी, लेकिन सप्ताह के दूसरे भाग से चीजें अनुकूल होंगी। 
उपाय - इस समय लाल चंदन भगवान शिव को अर्पित कीजिए। 
 

कर्क राशि 


कर्क राशि वालों के लिए ये सप्ताह अपने कार्यों को लेकर प्रगति का अवसर प्राप्त करवाएगा। राशि स्वामी की स्थिति कुछ शुरूआती समय में बदलाव के साथ साथ चुनौतियों को देने वाली होगी। इस समय अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरुरत होगी। इसी के साथ सप्ताह के दूसरे भाग में सफलता और भाग्य के मार्ग मजबूत होते जाएंगे। आप अपनी क्षमताओं को पहचानेंगे और आपके आस-पास के लोग भी आपकी प्रतिभा को जान पाएंगे। 
उपाय - इस सप्ताह हनुमान जी का पूजन करें। 
 

सिंह राशि 


सिंह राशि के लिए यह सप्ताह अच्छे अवसरों की प्राप्ति का समय होगा। आप कुछ अवसरों का उपयोग, आपकी योग्यता के अनुसार कर सकते हैं। युवा वर्ग भी किसी उपलब्धि को प्राप्त करने के बाद तनाव मुक्त महसूस करेंगे। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक खर्च पर भी नियंत्रण रखें। इस समय धन आने से पूर्व ही खत्म होने की संभावना को दिखाता है। नए मित्र बना पाएंगे और इस समय यात्रा का भी योग आपको सुखद अनुभव दे सकता है। बेचैनी के कारण काम में किसी प्रकार की लापरवाही भी हो सकती है। 
उपाय - नियमित रुप से शिव उपासना करें। 
 

कन्या राशि 


कन्या राशि वालों के लिए इस सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा का गोचर मिलेजुले प्रभाव देगा। बेहतर परिणाम पाने के लिए परिश्रम की अधिकता होगी। अपनी मेहनत और प्रयासों से खुद को स्थापित कर पाने में सक्षम होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा और साथ में नए मित्र भी बन सकते हैं। इस दौरान आप अपने परिवार के साथ कुछ यात्राओं पर भी जा सकते हैं। अपनी पुरानी चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा परेशानी हो सकती है। इस समय परिवार के लिए भी समय निकालें ओर साथ में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करें। 
उपाय - इस सप्ताह में बुधवार के दिन हरे रंग की दाल मंदिर में दान करें। 
 

तुला राशि 


तुला राशि वाले प्रेमियों के लिए इस सप्ताह कुछ सुकून के पल मिलेंगे। परिवार में इस समय की स्थिति मिले-जुले प्रभाव दे सकती है। शुक्र देव का प्रभाव आपको विचारों में उलझाए रखेगा, लेकिन आप दूसरों को आकर्षित करने में भी आगे रह सकते हैं। कुछ समय कई मामलों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। कुछ मानसिक चिंताएं रहेंगी लेकिन साथी का सहयोग आपको साथ और प्रेम प्रदान करने वाला होगा। इस समय संतान पक्ष की ओर से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। 
उपाय - इस सप्ताह लक्ष्मी जी की पूजा करना शुभ होगा। 
 

वृश्चिक राशि 


वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय सप्ताह नई उम्मीदों को देने वाला और जोश को बढ़ाने वाला होगा। इस समय के दौरान शुरुआत में नए लोगों से मिलने के साथ ही नए काम की प्राप्ति का सुख मिलेगा। करियर के लिए समय अनुकूल होगा। नए अवसर आपके सामने होंगे। चंद्रमा का प्रभाव आपके मन में नई विचारधारा को जन्म देने वाला है। मूड स्विंग की परेशानी भी इस दौरान कुछ आप को परेशान कर सकती है। छात्र अपने लिए अच्छे संस्थान का चयन कर पाने में सक्षम होंगे। 
उपाय - इस समय के दौरान गायत्री मंत्र का जाप शुभ फल प्रदान करेगा।
 

धनु राशि 


धनु राशि वालों के लिए साप्ताहिक रुप से शुरुआत तो अनुकूल होगी। इस समय उत्साह में वृद्धि होगी। लेकिन खर्च भी अधिक रहने वाला है। अपने साथ साथ आप दूसरों के दबाव को भी झेलेंगे। कुछ काम में बदलाव के चलते आप थोड़ा असुविधा का अनुभव कर सकते हैं। प्रेमियों के लिए अपने साथी के साथ शांति के पल कम ही मिल पाएंगे। इस समय लंबी दूरी की यात्राओं का समय होगा। माता-पिता को लेकर आप थोड़ा चिंतित होंगे लेकिन सप्ताह के अंतिम पड़ाव में शुभता रहेगी। 
उपाय - इस सप्ताह गणेश जी का पूजन शुभ होगा। 
 

मकर राशि 


मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा का प्रभाव सप्ताह के शुरुआत में कुछ बेचैनी के साथ उत्साह बढ़ा देने वाला होगा। प्रेमी जातकों को अपने रिश्ते में बहुत अधिक अधीरता नहीं दिखानी चाहिए साथ ही व्यर्थ की बातों को अपने दिमाग में स्थान देने से बचें। आप अपनी क्षमताओं के माध्यम से खुद की पहचान को बनाने में आगे रहेंगे। सप्ताह के दूसरे भाग में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। आपको अपने माता-पिता का भी सहयोग मिलेगा। धर्म स्थानों की यात्रा का योग बन सकता है। 
उपाय - इस सप्ताह के दौरान शिवलिं पर पंचाभिषेक करना शुभ होगा। 
 

कुंभ राशि 


कुंभ राशि वालों के लिए इस सप्ताह के समय छात्रों के लिए शिक्षा के लिए स्थितियाँ अनुकूल हैं। करियर के क्षेत्र में आप नए अवसरों को प्राप्त कर सकता है। जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सोच रहे हैं उनके लिए यह अच्छा समय है। अपने लिए कुछ अवसर मिल सकेंगे। इस समय अगर छात्र अपने लिए बेहतर प्लेसमेंट की तलाश कर रहे हैं तो उन्हें अवसर जरूर मिलेंगे। इस सप्ताह आप अपनी मनचाही चीजें हासिल कर सकते हैं, बस आपको खुद को केंद्रित रखने की जरूरत है।

उपाय - इस सप्ताह श्री विष्णु जो को तुलसी दल अर्पित करने से शुभता प्राप्त होगी। 
 

मीन राशि 


मीन राशि वालों के लिए साप्ताहिक पक्ष मजबूत होगा। कुछ नई चीजों की खरीदारी का भी समय है। शुरुआती समय में कुछ बदलाव के साथ-साथ चुनौतियां भी देगी। इस समय आपको अपने छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत होगी। इसके साथ ही सप्ताह के दूसरे भाग में सफलता और भाग्य के मार्ग मजबूत होंगे, आप अपनी क्षमताओं से अधिक काम करने वाले हैं और इसी के चलते लोगों के मध्य पहचान मजबूत होगी। 
उपाय - हल्दी का दान बृहस्पतिवार के दिन अवश्य करें।

यदि आप अपनी राशि से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो ज्योतिषाचार्यों से बात करें। 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X