myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Vidur Niti: People like this are always surrounded by problems! Learn from Mahatma Vidur

Vidur Niti: हमेशा समस्याओं से घिरे रहते हैं इस तरह के लोग! महात्मा विदुर से जानें

Myjyotish Expert Updated 07 Oct 2022 08:54 AM IST
Vidur Niti: हमेशा समस्याओं से घिरे रहते हैं इस तरह के लोग! महात्मा विदुर से जानें
Vidur Niti: हमेशा समस्याओं से घिरे रहते हैं इस तरह के लोग! महात्मा विदुर से जानें - फोटो : google
विज्ञापन
विज्ञापन

Vidur Niti: हमेशा समस्याओं से घिरे रहते हैं इस तरह के लोग! महात्मा विदुर से जानें


विदुर नीति के बारे में जानकारी महाभारत काल से मिलती है। महाभारत काल में महात्मा विदुर की छवि को कभी किसी से झूठ न बोलने वाला दिखाया है। महाभारत काल में विदुर की नीति को आज भी लोग सही मानते है। महाभारत जीवन के कई पहलुओं को सिखाता है की हमें किसके साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए।

महाराज धृतराष्ट्र और महात्मा विदुर के बीच हुए संवादों को ही विदुर नीति के रूप में जाना जाता है। ये तब की बात है जब कौरवों और पांडवों के बीच युद्ध जारी था। जिस कारण राजा धृतराष्ट्र बेहद चिंतित थे। अंशात मन के बीच राजा ने महात्मा विदुर को बुलाया,

जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है

जिन्होंने जीवन को जीने के कई तरीकों का जिक्र राजा धृतराष्ट्र से किया। क्योंकि ये सभी जानते थे विदुर कभी भी झूठ नहीं बोलते है। कभी भी धृतराष्ट्र अपने राज काज या निजी जीवन के समस्यायों में होते थे तो वो हमेशा विदुर से एक बार सलाह जरूर लेते थे। आइए विदुर नीति के बारे में कुछ जरूरी बातें जानते हैं। ऐसे लोगों को हमेशा सताती हैं समस्याएं!

द्वेष भाव 
जीवन में कभी भी किसी व्यक्ति को किसी भी व्यक्ति से द्वेष की भावना नहीं रखनी चाहिए। इससे हमारा ही नुकसान होता है। द्वेष की भावना लेकर व्यक्ति कभी भी किसी काम को सफलता के साथ नहीं कर सकता है। उसकी ऐसी भावना की वजह से वो हमेशा असफल रहेगा। इसकी वजह से मन हमेशा अशांत बना रहता है। इसलिए कभी भी किसी से द्वेष की भावना नहीं रखनी चाहिए।

पाप
विदुर की नीति के अनुसार पाप भले ही एक व्यक्ति करता है लेकिन उसका फायदा कई लोग भी उठा सकते है। शामिल सब होते है लेकिन पाप करने की सजा एक वो ही व्यक्ति कटता है जो पाप किया होता है। आम शब्दों में कहें तो जो बोया वही काटा। 

मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों 

विश्वास
विदुर का मानना था की विश्वास से हम अपने इष्ट को भी पा सकते हैं। विश्वास एक ऐसी चीज है, जिसके बिना जीवन को सुचारू रूप से चलाना असंभव माना गया है। व्यक्ति बहुत जल्दी किसी के भी भरोसे को तोड़ देता है जिसकी वजह से उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

धन
महात्मा विदुर कहते हैं कि धन हर व्यक्ति कमाता है चाहे वो छोटा हो या बड़ा, बस फर्क काम और ज्यादा धन कमाने की होती है। लेकिन जिस धन को अर्जित करने या कमाने से क्लेश उत्पन्न हो, मन अस्थिर रहे या भी धर्म का उल्लंघन करना पड़े तो ऐसी आदतें एक न एक दिन परेशान जरूर करती है।

आदर या सम्मान
विदुर नीति के अनुसार सबका आदर सम्मान करना चाहिए। लेकिन वर्तमान समय में कुछ प्रतिशत लोग एक दूसरे से बात करना भी पसंद नहीं करते है। सोचते है की इनसे जल्दी पीछा छूटे। यही सोच और तरीका इंसान के कष्टों का कारण बनता जा रहा है।
 

ये भी पढ़ें

  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X