घर में तुलसी के साथ लगाएं ये पौधें, धन की होगी बरसात
हिंदू धर्म में घर में तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। सनातन धर्म में तुलसी के पौधें को देव तुल्य माना गया है। तुलसी का जड़ या पत्ते औषधियों में काम आते है। देवताओं में गणेश जी को छोड़कर सभी देवों का भोग तुलसी बिना मान्य नहीं होता है। तुलसी का पौधा घर में लगाने से वह का माहौल शुद्ध होता है साथ ही घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। ये पौधा जहां भी होता है वहा पर सुखद सुगंध पैदा करता है।
जो आज पास के वातावरण को ताजा रखता है। स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं।तुलसी का पौधा संक्रमण से लड़ने और रोग प्रतिरोध क्षमता को मजबूत बनाने में मदद मिलता है। विश्व में तुलसी के पौधें को ओसियस सेंटम के नाम से भी जाना जाता है। तुलसी के 22 प्रकार होते है और 27 प्रकार के खनिज पाए जाते है।
आइए जानते है तुलसी के साथ घर में किन किन पौधों को लगाने से होते है फायदें :–
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
शमी का पौधा
घर में शमी का पौधा लगाना बहुत अच्छा होता है। मान्यता है की शमी का पौधा शनि देव को बहुत प्रिय है। शमी का पौधा लगाने से घर में बरकत बना रहता है।कभी भी घर में पैसे को लेकर कोई कमी नहीं होती हैं। शमी का पौधा घर में लगाने से वास्तु दोष दूर हो जाता है।शमी का पौधा भगवान भोलेनाथ को अति प्रिय है।
शिवपुराण के अनुसार अगर शमी के पौधें के पत्ते को भी शिव पूजा में सम्मिलित किया जाए तो भगवान महादेव बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते है।पौराणिक मान्यताओं में शमी का वृक्ष बहुत ही मंगलकारी होता है।
केले का पौधा
हिंदू धर्म में केले का पौधा बहुत ही शुभ और पवित्र माना गया है। इसको लगाने से लेकर पूजा पाठ करने के अपने नियम होते है।ज्योति शास्त्रों ने केले के पौधें में भगवान विष्णु का वास बताया है। हर गुरुवार को इनकी केले के पौधें की विधि विधान से पूजा की जाती है।मान्यता है की ये पौधा लगाने से पितृ दोष दूर होता है।
केले का पौधा घर में हमेशा पिछले हिस्से में लगाना चाहिए। और इनके पास हमेशा तुलसी का पौधा लगाना चाहिए।
काला धतूर
धतूरा भगवान शिव को अति प्रिय हैं। ये जहरीले के साथ साथ काटेदार भी होते है।यही कारण है की इसके उपयोग सिर्फ पूजा पाठ में किया जाता है। किसी प्रकार के दर्द में राहत के लिए धतूरे का रस (तिल का तेल और धतूरे का रस मिलाकर गर्म करके) का उपयोग किया जाता है।
आज ही करें बात देश के जानें - माने ज्योतिषियों से और पाएं अपनीहर परेशानी का हल
बांस का पौधा
बांस का पौधा लगाने के अपने कुछ अलग ही फ़ायदे है। इस पौधें को लगाने के लिए पूरा खुला जगह चाहिए क्योंकि इस पौधें का फैलाव अधिक होता है। वास्तु शास्त्र ने इसे फेंग शुई की जैसे बताया है। इसका पौधा जहा भी होता है सौभाग्य , धन , और शांति बनी रहती है। साथ ही ये पौधा छाव भी देता है।
ये पौधा कुछ औषधियों में भी काम में आता है। अगर आपको सास की बीमारी है तो बांस के कोपल का काढ़ा बना कर पीने से बीमारी से निजात मिलता है। इस पौधें से मधुमेह जैसे बीमारी को नियंत्रित करने में मदद मिलता है।
ये भी पढ़ें
-
Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
-
Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
-
Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
-
Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
-
सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास