myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Vastu Tips: Plant these four trees in the house, blessings and prosperity will come

Vastu Tips: घर में लगाएं ये चार पेड़, आएगी बरकत और समृद्धि

Nisha Thapaनिशा थापा Updated 20 May 2024 11:36 AM IST
घर में लगाएं ये 4 पौधे, होगा समृद्धि का आगमन
घर में लगाएं ये 4 पौधे, होगा समृद्धि का आगमन - फोटो : My Jyotish

खास बातें

Vastu Tips For Plant: घर के लिए सभी प्रकार के पौधे शुभ नहीं माने जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे पौधे हैं, जिन्हें घर में लगाने से घर में सदैव सकारात्मकता का संचार होता है और सुख समृद्धि का आगमन होता है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो पौधे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सनातन धर्म में प्रकृति और पेड़ पौधों को प्राचीन काल से ही पूज्यनीय माना गया है। क्योंकि कहा जाता है कि पेड़ पौधों में देवताओं का वास होता है। वास्तु शास्त्र में भी पेड़ों को विशेष महत्व दिया गया है। कहा जाता है कि घर में विशेष प्रकार से पौधे लगाना शुभ और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है, लेकिन सभी पौधे घर में बरकत नहीं लाते हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन से पौधे हैं,  जिन्हें लगाने से घर में सुख समृद्धि का संचार होता है।  

ये चार पौधे घर में लाएंगे बरकत

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र माना जाता है, इसलिए तुलसी को माता का दर्जा प्राप्त है। वास्तु के अनुसार भी कहा जाता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है। तुलसी के पत्तों का उपयोग पूजा में भी किया जाता है। तुलसी को घर आंगन या मुख्य द्वार के समीप रखना शुभ माना जाता है। 

अशोक का पेड़
अशोक का पेड़ शांति और समृद्धि का प्रतीक है। वास्तु कहता है कि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और मन को शांत रखने में मदद करता है। अशोक के पेड़ों के नीचे बैठकर ध्यान करने से मानसिक तनाव कम होता है। वास्तु के अनुसार, अशोक का पेड़ घर के मुख्य द्वार के पास या बगीचे में लगाया जा सकता है।

शमी का पौधा
शमी का पेड़ धन और वैभव का प्रतीक है। यह घर में धन-धान्य की वृद्धि करता है और कुबेर देवता की कृपा प्राप्त कराता है। शमी के पत्तों का उपयोग पूजा में भी किया जाता है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि घर में शमी का पेड़ लगाने से शनि का प्रकोप कम होता है। वास्तु के अनुसार, शमी का पेड़ घर के मुख्य द्वार के पास रखना शुभ होता है।

बेलपत्र का पौधा
बेल का पेड़ धार्मिक दृष्टि से भी काफी शुभ माना जाता है, क्योंकि बेल का पेड़ भगवान शिव को प्रिय है। यह घर में सुख-समृद्धि और आरोग्य लाता है। बेल के फल का उपयोग पूजा में भी किया जाता है। बेल के पेड़ के नीचे बैठकर ध्यान करने से रोगों से मुक्ति मिलती है। वास्तु के अनुसार, बेल का पेड़ घर के आंगन में या छत पर लगाया जा सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान
  • पेड़ को हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।
  • पेड़ को घर की दीवार से थोड़ी दूरी पर लगाना चाहिए।
  • पेड़ को नियमित रूप से पानी देना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।
  • सूखे या मुरझाए हुए पत्तों को तुरंत हटा देना चाहिए।

तो इस प्रकार से आप अपने घर में सुख समृद्धि के लिए उपरोक्त पौधौं को लगा सकते हैं। हालांकि इन पौधों को लगाने से पूर्व एक बार जरुर ज्योतिषी से परामर्श ले लें। 

ज्योतिषाचार्यों से बात करने के लिए यहां क्लिक करें- https://www.myjyotish.com/talk-to-astrologers
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X