सुबह उठते ही न करें ये 5 काम, हर कार्य में आ सकती है बाधा
अगर दिन की शुरुआत अच्छी हो तो सारे काम अच्छे होने लगते है। या ये कह लो की पूरा दिन अच्छा बीतता है। सुबह के समय जाने अनजाने में कई बार लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं , जो उनके काम और सेहत को भी प्रभावित करती है।
स्त्रों में कुछ ऐसे कार्यों का जिक्र किया गया है जो सुबह उठने के बाद बिल्कुल नहीं करना चाहिए वरना सौभाग्य की जगह दुर्भाग्य साए की तरह पीछा करने लगता है। ऐसा कौन सा काम है जो सुबह उठते हमको सब को नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं की कौन से 5 काम है जो सुबह के समय करना अशुभ माना गया हैं।
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों का हल
आइना
कई लोग सुबह उठते ही सबसे पहले आइना में अपना मुंह देखते है। उनके मुताबिक उनका अच्छा दिन उनके ही साथ रहेगा। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। सुबह उठकर सबसे पहले आप अपने आराध्य के दर्शन करें,और उनसे प्रार्थना करें की मेरे पूरे दिन में आप साथ रहना। ऐसा करने से आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी।
बंद घड़ी
व्यक्ति के जीवन में घड़ी उसके भाग्य से जुड़ा होता है। सुबह उठने के बाद कभी भी भूल कर बंद घड़ी ना देखे।घर में बंद घड़ी बुरा समय की ओर इशारा करता है। शास्त्रों के अनुसार बंद घड़ी देखने से घर हो या घर के बाहर विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। दिन के हर काम में बाधा आ सकती है। इसलिए बंद घड़ी को घर में ना रखें।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
जूठे बर्तन
झूठा बर्तन हर जगह रखने से लक्ष्मी की हानि होती है साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश होता है।सुबह उठते ही जूठे बर्तन देखने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कम हो जाता है। शास्त्रों में बताया गया है की रात में भोजन बनाने के बाद रसोईघर की रात में ही सफाई कर देनी चाहिए। अगर हो सके तो जूठे बर्तन भी रात में साफ कर ले। हर जगह झूठे बर्तन होने से घर में दरिद्रता निवास करती है।
परछाई
मान्यता है कि सुबह उठने के बाद पहली नजर अपनी या अन्य की परछाई पर पड़ना अच्छा नहीं होता।परछाई देखना राहु का संकेत माना जाता है। तो कोई भी नहीं चाहेगा की वो खुद अपने जीवन में राहु को आने का न्योता दे। छाया देखने से मनुष्य में तनाव, डर का मौहाल पैदा होता है। दिनभर काम में मुश्किलें आती रहती है। मनुष्य की एकाग्रता टूटती है।वो कोई भी काम सही से नहीं कर पाता है।
हिंसक जानवर की फोटो
कभी भी सुबह उठकर सबसे पहले हिंसक जानवरों की फोटो नहीं देखना चाहिए। ना ही उनकी किसी प्रकार की कोई वीडियो को देखें।ये सब देखना शुभ नहीं माना जाता है। लेकिन अगर आप सुबह उठकर गाय को देख लेते हैं तो ये बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता हैं कि सुबह उठकर हिंसक जानवरों को देखने से आपके रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं। साथ ही आपके काम करने वाले जगहों पर विवाद होना शुरू हो जाता है। तो भूलवश से भी सुबह उठने के बाद हिंसक जानवर ना देखे।
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी बन सकता है