Vastu Tips : किस पौधे को लगाने से घर में वास करने लगती हैं मां लक्ष्मी, जानिए यहां
हर व्यक्ति माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहता है। सब कोई उनके शरण में ही रहना भी चाहता है। इसके लिए लोग कई उपाय भी करते है। घर हो या ऑफिस या फिर व्यापार का क्षेत्र हर जगह तरह–तरह के तरक्की की उपाय किया करते है।
कुछ लोग तो तरक्की के लिए घर में पौधें लगाते है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक कुछ पौधों को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। घर-परिवार में खुशहाली के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि घर में किन पौधों के लगाना शुभ माना जाता है।
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
क्रासुला का पौधा
क्रासुला के पौधे को आम भाषा में जेड ट्री, लकी ट्री, मनी ट्री , फ्रेंडशिप ट्री के नाम से जानते है। क्रासुल का पौधा घर में लगाने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इस पौधें को लगाने के बाद आपको धन-प्राप्ति के नए-नए अवसर मिलेंगे और आपका मन भी खुश रहेगा। घर में पॉजिटिव एनर्जी आएगी और बरकत बढ़ेगी।
हरसिंगार का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार हरिसिंगार का पौधा कर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। कहते है की इस पौधे को घर में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। घर–परिवार में खुशुहाली का माहौल बना रहता है। ये पौधा जिस भी घर में होता है उस घर में माता लक्ष्मी का वास होता है। क्योंकि हरिसिंगार का फूल माता लक्ष्मी को अति प्रिय है। यदि हो सके तो रोज माता लक्ष्मी को हरिसिंगार का फूल अर्पित करें।
किस दिन लगाएं हरसिंगार का पौधा
हर शुभ पौधें को लगाने का एक शुभ दिन होता है। आप चाहे तो किसी भी दिन लगा सकते है लेकिन फिर वह पौधा फलदाई नहीं होगा। वैसे भी हरि सिंगार का पौधा घर में लगाने से घर का माहौल बहुत खुशनुमा बना रहता है। इस पौधें को लगाने का सही या शुभ दिन सोमवार या गुरुवार का दिन उत्तम होता है।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
किस दिशा में लगाए हरीसिंगार का पौधा
जैसे कोई भी पौधें को लगाने का शुभ दिन होता है वैसे ही सही दिशा होता है। अगर सही दिशा में ना लगाया जाए तो ये पौधा उल्टा असर करेगा। इस पौधें को हमेशा पूरब या उत्तर दिशा में ही लगाएं।
लक्ष्मणा पौध से है मां लक्ष्मी का सीधा संबंध
मान्यता है की लक्ष्मणा पौध माता लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। इस पौधें को घर में लगाने से माता लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती है। लक्ष्मणा पौधें की पत्तियां पीपल या पान के पत्ते जैसे होती है। जो देखने में काफी अलग लगता है। माना जाता है की इस पौधें को देखते ही माता लक्ष्मी खुदबखुद चली आती है। इसलिए इस पौधें का संबंध माता लक्ष्मी से है।
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी