Vastu Tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में इन मूर्तियों को रखना माना जाता है बेहद शुभ
वास्तु में ऐसी कई चीजों का जिक्र किया गया है, जिन्हें करने से घर में सकारात्मकता आती है। हम अपने शौक के लिए घर में तरह–तरह की चीज़े लाकर सजाते है। कई लोग तो जगह–जगह की जो मूर्तियां फेमस होती है वो लाकर घर की सुंदरता बड़ाते है।
कुछ लोग वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मूर्तियां रखते है जो घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है। उन मूर्तियों को घर में रखने से घर की बरक्कत होती है। घर में सुख शांति बनी रहती हैं। इसके साथ ही इन मूर्तियों को घर में रखने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। आइए जानते है की वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में किसकी मूर्ति रखना शुभ माना जाता हैं।
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
हाथी
हाथी की मूर्ति को घर में शुभता का प्रतीक माना जाता है । हाथी की मूर्ति घर में रखने से माता लक्ष्मी का वास होता है। जीवन में चल रही आर्थिक स्थिति को दूर करने में मदद करती है। व्यक्ति को मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होती है। आप अपने घर में हाथी की चांदी या पीतल की मूर्ति रखें। वास्तु के अनुसार, चांदी और हाथी दोनों ही नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मकता को बढ़ाते हैं।
कछुआ
कछुआ की मूर्ति को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। वैसे कछुआ भगवान विष्णु का प्रतिक माना जाता है। इसको घर में रखने से जीवन में कभी भी धन और वैभव की कमी नहीं होती है। इसकी मूर्ति रखने से शत्रुओं का नाश होता है। आप ड्राइंग रूम में भी कछुए की मूर्ति को रख सकते हैं।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
मछली
मछली की मूर्ति को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। घर में पीतल या चांदी की मूर्ति रखना अच्छा माना जाता है। चांदी या पीतल में मछली की मूर्ति घर में रखने से घर की उन्नति होना तय है। घर में मछली रखने से पहले बस एक बात का ध्यान दे की मछली का मुंह ईशान कोण की ओर होना चाहिए। ऐसा करने से घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहता है, और कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
हंस की मूर्ति
हंस की मूर्ति को कभी भी घर में जोड़े के रूप में रखना बहुत शुभ माना जाता है। घर में जोड़े की मूर्ति रखने से दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है। जीवन में आई आर्थिक समस्या दूर होती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी