myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Uttarakhand Temple: One such temple of India that surprised even the scientist of NASA

Uttarakhand Temple: भारत का एक ऐसा मंदिर जिसने नासा के वैज्ञानिक को भी कर दिया हैरान

Myjyotish Expert Updated 30 Mar 2022 05:17 PM IST
भारत का एक ऐसा मंदिर जिसने नासा के वैज्ञानिक को भी कर दिया हैरान
भारत का एक ऐसा मंदिर जिसने नासा के वैज्ञानिक को भी कर दिया हैरान - फोटो : google
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का एक ऐसा मंदिर जिसने नासा के वैज्ञानिक को भी कर दिया हैरान


देवभूमि उत्तराखंड मे यूं तो कई प्रसिद्ध मंदिर है जो अपने आप में चमत्कारी और अद्भुत इतिहास समेटे हुए सालों से ठाठ से खड़े हैं। इसी में से एक मंदिर अल्मोड़ा के पास एक पहाड़ पर स्थित है। यह मंदिर देवी दुर्गा के माँ कात्यायनी स्वरूप को समर्पित है। इस मंदिर का ज़िक्र स्कंद पुराण में भी मिलता है। यह मंदिर इतना रहस्यात्मक है कि नासा के वैज्ञानिक भी इसके पीछे छिपे रहस्यों का कारण नहीं जान पाये थे। जब विज्ञान भी हार जाता है तब उससे ऊपर आती है श्रद्धा, भक्तों की इसी श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक यह मंदिर है।

इस नवरात्रि कराएं कामाख्या बगलामुखी कवच का पाठ व हवन। 

माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों में से एक स्वरूप माँ कात्यायनी का है। स्कंद पुराण में लिखा है कि यह वही स्थान है जहाँ देवी कात्यायनी अपने वाहन सिंह के साथ धरती पर प्रकट हुई थी। यह मंदिर मात्र एक आध्यात्मिक स्थल नहीं है बल्कि वेज्ञानिकों ने इसे शोध का स्थान भी बना लिया था। आए दिन देश-विदेश के वैज्ञानिक इससे जुड़े रहस्यों की जांच करने आते थे। परंतु किसी के हाथ कुछ नहीं लगा जब सन् 2012 में नासा के वैज्ञानिक भी हैरान होकर यहाँ से खाली हाथ लौट गए तब से यहाँ पर वैज्ञानिकों का तांता लगना कम हो गया है।
इसी के साथ यहाँ विश्व की सबसे ज्यादा ताकत होने का प्रमाण खुद नासा ने इस मंदिर को दिया है।

अल्मोड़ा जिले में स्थित कसारदेवी  नामक पहाड़ पर खुद माँ कात्यायनी अपनी सवारी सिंह के साथ शुंभ निशुंभ नाम के दानवों का वध करने के लिए प्रकट हुई थी। स्कंद पुराण में भी जिक्र मिलता है कि माँ कात्यायनी ने इसी पहाड़ पर शुंभ निशुंभ नामक दानव का वध किया था।

अधिक जानकारी के लिए आप Myjyotish के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

यह मंदिर असीम शक्ति मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में अद्भुत चुंबकीय शक्ति निकलती है। जब सन् 2012 में नासा के वैज्ञानिकों ने इस जगह के चुंबकीय रूप से चार्ज होने के कारण और प्रभावों पर शोध कि । तब से लेकर आज तक इसका कारण पूरी तरह से वैज्ञानिकों की समझ से पार बना हुआ है। क्योंकि जो चुंबकीय किरणें कसार पर्वत से निकलती हैं वह सबसे मुख्य चुंबकीय किरणें है परन्तु वह इस पर्वत के अलावा पूरे हिमालय पर कहीं भी नहीं मीलती है।

कसार देवी मंदिर और उसके आस पास के क्षेत्र की विशेष चुंबकीय शक्ति की वजह से यह स्थान ध्यान और तप के लिए विशेष माना जाता है। इस मंदिर के अंदर मोबाइल या टैबलेट जैसे कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस काम नहीं करते है। इतना ही नहीं यहाँ पर बाहर की आवाज भी सुनाई नहीं देती है। जिसके कारण यहाँ पर शांति से ध्यान लगाया जा सकता है।

अष्टमी पर माता वैष्णों को चढ़ाएं भेंट, प्रसाद पूरी होगी हर मुराद

अक्सर चुंबकीय शक्तियां जो निकलती है उन्हें नेगेटिव माना जाता है परंतु जो चुंबकीय शक्ति इस मंदिर से निकलती हैं वह पॉजीटिव एनर्जी देती है।
 
यह एक बहुत ही प्राचीन मंदिर है जिसकी पुष्टि मंदिर में देवनागरी लिपी में लिखी हुई पट्टिका देती है। इस मंदिर से जुड़े रहस्य भी हजारों वर्षों से बने हुए हैं।

इस मंदिर में देवी दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा होती हैं जिन्हें कुछ भक्त कौशिकी माता भी कहते हैं। कसारदेवी मंदिर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में कसार पर्वत के पास कोसी नदी  के समीप स्थित है।

अधिक जानकारी के लिए, हमसे instagram पर जुड़ें ।

अधिक जानकारी के लिए आप Myjyotish के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।
 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X