Tulsi Puja : तुलसी पूजा के वक्त कर सकते हैं ये छोटा सा काम, मान्यतानुसार मां लक्ष्मी की बरसती है कृपा !
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधें का बहुत महत्व है। जिस भी घर में तुलसी का पौधा होता है वहा का वातावरण बहुत ही शुद्ध होता है। तुलसी का पौधा औषधियों में भी काम आता है। ये पौधा स्वास्थ्य के बेहद फायदेमंद साबित हुआ है। वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों ही दृष्टि से तुलसी का पौधा उपयोगी है।
तुलसी का संबंध माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु से माना जाता है। तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख,शांति और समृद्धि बनी रहती हैं। अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है तो आप नियमित पूजा पाठ करें। इस पौधें को लगाने से जो वातावरण शुद्ध मिलता है, उससे बीमारियां भी दूर भागती है। इसलिए तुलसी के पौधें को देव तुल्य माना गया है।
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
ज्योतिष शास्त्र में तुलसी से जुड़े कुछ खास उपाय बताए गए हैं, जिसे नियमित रूप से करने पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि तुलसी से जुडे़ कुछ जरूरी बातें।
तुलसी का पौधा अगर सूख जाए तो क्या करें
हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। तुलसी का पौधा अगर घर में हो तो हरा होना चाहिए क्योंकि सुखा हुआ तुलसी का पौधा घर में हो, तो ये शुभ नहीं माना जाता है। आपने तुलसी का पौधा लगाया है और वो सुख गया तो आपकी आर्थिक स्थिति ठीक न होने की ओर इंगित करता है। मान्यतानुसार, तुलसी का पौधा सूख जाने पर उसकी जगह नया पौधा लगाना चाहिए और सूखे हुए पौधे को जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।
तुलसी पूजा के दौरान पढ़ें ये छोटा सा मंत्र
ज्योतिष शास्त्रों में मान्यता है की अगर तुलसी के पौधे की पूजा मंत्र का जाप के साथ किया जाए तो मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मान्यता ये भी है कि जिस घर में इस मंत्र के साथ तुलसी की पूजा की जाती है, वहां हमेशा बरकत बनी रहती है। तुलसी में जल देते वक्त तुलसी मंत्र-
''महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आदि व्याधि हर नित्यं तुलसी त्वम नमोस्तुते''
इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करने से विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। माना जाता है कि तुलसी की पूजा करते समय इस मंत्र का जाप करने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
बिना नहाए ना छुएं तुलसी
कभी भी तुलसी के पौधें को बिना नहाएं नहीं छुना चाहिए। क्योंकि तुलसी का पौधा देव तुल्य होता है उसमें माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों का वास होता है। तुलसी का पौधा बिना नहाएं छुने से पाप लगता है। तुलसी के पौधें में से कभी भी शाम के बाद उसके पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। क्या इस बात को जानते है की तुलसी को एकादशी के दिन छुना या उसके पत्तियों को तोड़ना निषेध बताया गया है।
तुलसी का खास उपाय
एकादशी के दिन तुलसी के पास मिट्टी या आटे का दीपक बनाकर घी में जलाएं और जब दीपक जलाएं तब उसमे थोड़ा हल्दी जरूर डाले। अगर घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो यह उपाय किसी मंदिर में भी कर सकते हैं। तुलसी के पौधें के नीचे दीपक जलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि दीपक का मुंह उत्तर दिशा की ओर हो। अगर दीपक आटे का है तो दीपक जलाकर अगले दिन किसी गाय को खिला दें।
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी