दिल्ली की इन शॉप्स पर मिलते हैं टेस्टी और बेस्ट मोदक, आप भी करें ट्राई
गणेश जी को इस समय तरह–तरह के भोग लगाएं जाते है। लेकिन उन्हें सबसे प्रिय मोदक है। मोदक की भी कई वैरायटी बाजार में आ गई है। कुछ लोग अपने घर पर ही मोदक बना लेते है और जिसके पास समय का अभाव होता है वो बाजार से ले लेता है। अगर खाने पीने की बात करें तो सबसे पहले दिल्ली शहर नाम आता है। जो रहने, खाने पीने और घूमने हर चीज के लिए बेस्ट माना जाता है। यहां हर त्योहार की धूम खानपान में भी देखी जा सकती है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर इस शहर में कुछ दुकानों पर मोदक की बहुत अच्छी वैरायटी मिल रही है। आइए जानते है इसके बारें में :–
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों का हल
मोदकवाला
ये दुकान दिल्ली के रोहिणी इलाके में मौजूद है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मोदकवाला के काफी चर्चा में आया है। क्योंकि यहां मोदक के कई वैरायटी मिलेंगे। आपको सिर्फ खोया के नहीं बल्कि नारियल, केसर, चॉकलेट जैसे मोदक की कई वैरायटी मिल जाएंगी। इस मोदक को लेने के लिए दूर दूर से बप्पा के भक्त आते है। हर साल गणेश चतुर्थी के अवसर पर इस दुकान का मोदक काफी चर्चा में रहता है।
अनुपम स्वीट्स
अनुपम स्वीट्स दिल्ली की एक जानी मानी मिठाई की दुकान है। यहां से स्वीट्स लेने के लिए सब आते है। इस दुकान में त्योहारों के सीजन में अलग ही रौनक नजर आती है। ये दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके की एम ब्लॉक मार्केट में मौजूद एक स्वीट शॉप है। यहां के मोदक दूर-दूर तक मशहूर हैं। यहां के मोदक का अलग ही स्वाद होता है।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
कमला स्वीट्स
ये दिल्ली के इलाके चित्तरंजन पार्क में मौजूद एक स्वीट शॉप है, जो बंगाली स्वीट्स के लिए भी जानी जाती है। यहां पर एक नहीं कई तरह के मोदक आपको मिल जाएंगे। जिनका स्वाद बेहद लाजवाब होता है। इस दुकान के मोदक इतने सॉफ्ट होते हैं कि ये मुंह में डालते ही घुल जाते हैं।
नाथू स्वीट्स
अगर दिल्ली की सबसे पुरानी और मशहूर और स्वादिष्ट मिठाई की दुकान की बात करें, तो इनमें से एक नाथू स्वीट्स भी है। गणेशोत्सव ही नहीं नॉर्मल डेज में भी यहां आपको टेस्टी मोदक मिल जाएंगे। दिल्ली में इसकी कई ब्रांच हैं। जहां आप गणपति के लिए बेस्ट मोदक खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें
-
Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
-
Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
-
Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
-
Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
-
सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास