Sun Transit : 16 दिसंबर को सूर्य करेंगे धनु राशि में परिवर्तन, इन 3 राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन
सूर्य हर महीने अपनी राशि परिवर्तन करता है और उस परिवर्तन की स्थिति को संक्रांति कहा जाता है। 16 दिसंबर, 2022 सूर्य वृश्चिक राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए धनु राशि में गोचर करेंगे। सूर्य धनु राशि में 14/15 जनवरी तक रहेंगे।
सूर्य 16 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति की राशि में आ रहे हैं जिसको ज्योतिष में बहुत ही शुभ माना जाता है।ज्योतिषों का मानना है की 2022 साल के आखिरी महीने में सूर्य के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए अच्छा होता है ,तो कुछ राशियों के लिए अच्छा नहीं होता है। सूर्य के राशि परिवर्तन से किस राशि को फायदा होगा, आइए जानते हैं।
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
मेष राशि
जिस भी व्यक्ति का राशि मेष है, 16 दिसंबर को इस साल सूर्य का आखिरी राशि में परिवर्तन होगा। मेष राशि के व्यक्तियों के लिए सूर्य 5 वें भाव के स्वामी होते हैं। तो कुंडली के पांचवे स्थान में संतान की सुख प्राप्ति, प्रेम का मिलन और शिक्षा के लिए बहुत शुभ है। 16 दिसंबर को सूर्य का गोचर आपकी राशि से 9 वें स्थान पर होगा। जहां से सूर्य की दृष्टि तीसरे स्थान पर है। और कुंडली में तीसरा स्थान साहस और ऊर्जा का माना गया है।
मेष राशि वालों व्यक्तियों के कुंडली में सूर्य की स्थिति आने से इस साल इनके लिए मौका कोई वरदान से कम नहीं होगा। इन्हें इस साल सरकारी नौकरी या फिर आप किसी भी प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहे है तो उसमें आपको सफलता निश्चित ही मिलेगा। अगर आप व्यवसाय क्षेत्र से सम्बन्धित है तो आपके यात्रा का योग बन रहा है। परिवार में एकजुटता बनी रहेगी।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
तुला राशि
तुला राशि के लिए सूर्य एकादश भाव के स्वामी होते हैं। 16 दिसंबर को सूर्य का गोचर आपके तीसरे भाव में होने जा रहा है। इस स्थिति में सूर्य की दृष्टि आपके भाग्योदय पर होगी। इस साल इस राशि वालों का भाग्य पूरा–पूरा साथ देगा।
आपको पैतृक सम्पत्ति मिलेगी। नौकरी के लिए अच्छा समय है। आप जिस पद पर नौकरी में है , आपका प्रमोशन तय है। जो काम कई महीनों से करने की कोशिश कर रहे है और नहीं हो पा रहा है ,तो वो अधूरा काम पूरा हो जाएगा। आपको व्यापार संबंधी भी कई फायदे होंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए सूर्य सातवें भाव का स्वामी माना जाता है। कुंडली का सातवां भाव जीवनसाथी और साझेदारी का होता है। 16 दिसंबर को सूर्य का धनु राशि में गोचर बहुत शुभ साबित होने वाला है। विद्यार्थियों के लिए साल का आखरी महीना बहुत ही शुभ होना वाला है।
कई महीनों से जो इच्छा इनकी अधूरी है , वो अब पूरी हो जायेगी। इस राशि वाले व्यक्ति को कही से अचानक धन की प्राप्ति होगी। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अगर आप साझेदारी में व्यापार करना चाहते है तो कर सकते है , आपको कार्य में लाभ अवश्य ही मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा।
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी